Headlines

Mumbai Police Viral Video; NEET Paper Leak Student Protest


मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई पुलिस के एक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देता दिख रहा है।

वीडियो मुंबई कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें प्रदर्शनकारी पुलिस वैन में बैठे हैं। ड्राइविंग सीट पर बैठा जवान उनसे कह रहा है-

QuoteImage

वापस इधर दिखा, तो मेरे जैसा बेकार आदमी नहीं। मैं सीधा 25-25g ड्रग्स डाल दूंगा जेब में। फिर गया जिंदगी के लिए।

QuoteImage

वीडियो उन्हीं प्रदर्शनकारियों ने बनाया जिन्हें जवान धमका रहा था। हालांकि ये किस जगह का है, इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से NEET पेपर लीक, CJP और सोनम वांगचुक के समर्थन में शिवाजी पार्क, चेंबूर, आजाद मैदान जैसी जगहों पर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के नतीजे आने तक, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को काम से हटा दिया गया है।

पहले देखिए मुंबई कांग्रेस का पोस्ट…

पुलिसकर्मी बोला- तुम लोगों की वजह से हम तकलीफ में हैं

वीडियो धमकी देने वाले जवान की नजर बचाकर बनाया गया है। जब वह ड्रग्स कसे में फंसाने की बात कहता है, तो प्रदर्शनकारी कैमरा अपनी तरफ मोड़ लेते हैं और हंसते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद पुलिस जवान फिर उनसे कहता है कि उनके प्रोटेस्ट ने उसकी जिंदगी मुश्किल कर दी है। उनकी वजह से वह तकलीफ में है।

कांग्रस बोली- जवाब जिम्मेदारी से दें

मुंबई कांग्रेस की पोस्ट में कहा गया, अगर यह सच है, तो यह सिर्फ छात्रों को डराने की कोशिश नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। छात्रों के सवालों का जवाब जिम्मेदारी के साथ दिया जाना चाहिए, न कि धमकियों से।

बुधवार को मुंबई में शिवाजी पार्क के पास प्रदर्शन के दौरान रिया अहीर नाम की लड़की ने चलती पुलिस वैन को रोका और वहां से हटने से इनकार कर दिया।

बुधवार को मुंबई में शिवाजी पार्क के पास प्रदर्शन के दौरान रिया अहीर नाम की लड़की ने चलती पुलिस वैन को रोका और वहां से हटने से इनकार कर दिया।

मुंबई के प्रदर्शन में स्टूडेंट्स के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए। इनके हाथ में शिक्षा व्यवस्था और सरकार के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर्स थे।

मुंबई के प्रदर्शन में स्टूडेंट्स के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए। इनके हाथ में शिक्षा व्यवस्था और सरकार के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर्स थे।

मुंबई पुलिस के प्रदर्शन रोकने के तरीके पर सवाल

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए मुंबई पुलिस के तरीकों, जैसे प्रदर्शनकारियों की डिजिटल ट्रैकिंग और उनके घर जाकर पूछताछ करना, पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशनों से सीधे फोन कॉल और मैसेज आए।

सोशल मीडिया पोस्ट और वैरिफाइड स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि स्टेशन के सीनियर अधिकारियों ने लोगों को घर पर रहने और यह पक्का करने के लिए लगातार अपनी वाट्सएप लाइव लोकेशन शेयर करने का निर्देश दिया कि वे नियमों का पालन कर रहे हैं।

इसके अलावा, सुबह-सुबह मैसेजिंग एप के जरिए ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ (BNSS) की धारा 35(3) के तहत डिजिटल रूप से कानूनी नोटिस भेजे गए, जिनमें लोगों को पहले हुए जमावड़ों के संबंध में पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें:

राहुल बोले- पीएम एजुकेशन सिस्टम की बर्बादी के जिम्मेदार:छात्रों की 3 मांगें- प्रधान को हटाएं, स्टूडेंट्स से हिंसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लें

नई दिल्ली।

देश भर में NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामलों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच PM नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया किस पेपर लीक मामलों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे ‘शिक्षा तंत्र की तबाही’ छिपाने की कोशिश करार दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.