Headlines

India Hockey Jersey Colour; Saffron Blue FIH World Cup 2026 Jersey Controversy


  • Hindi News
  • Sports
  • India Hockey Jersey Colour; Saffron Blue FIH World Cup 2026 Jersey Controversy | Viren Rasquinha

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय हॉकी टीम की जर्सी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दशकों से नीली जर्सी में खेलने वाली भारतीय टीम अब वर्ल्ड कप में नारंगी रंग की किट पहनती नजर आएगी। हॉकी इंडिया के इस फैसले ने खेल जगत में बहस छेड़ दी है।

पूर्व कप्तान ने फैसले को बताया शर्मनाक

भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विरेन रासकिन्हा ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय टीम की पहचान हमेशा नीली जर्सी रही है और इसे बदलने का कोई तर्क समझ नहीं आता।रासकिन्हा ने एक्स (X) पर लिखा-

विरासत और पहचान का मुद्दा

विरेन रासकिन्हा जूनियर वर्ल्ड कप 2001 जीतने वाली टीम के सदस्य थे और सीनियर टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्होंने एथेंस ओलिंपिक 2004, मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2006 और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें अपने दौर के बेस्ट मिडफील्डर्स में गिना जाता है।

विश्व कप की तैयारियों में जुटी टीम

जर्सी को लेकर विवाद के बीच भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों में पूरी तरह जुटी है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन टीम की रणनीति, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर काम कर रहे हैं। हाल ही में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम ने स्विट्जरलैंड में पैडी अप्टन के साथ तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया था। इसके अलावा टीम पेनल्टी कॉर्नर, सेट-पीस और मैच फिटनेस पर भी खास फोकस कर रही है।

बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का लक्ष्य इतिहास रचना है। भारत ने अपना आखिरी और इकलौता हॉकी विश्व कप खिताब 1975 में जीता था। टीम करीब 50 साल बाद फिर से विश्व चैम्पियन बनने का सपना लेकर मैदान में उतरेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *