- Hindi News
- Sports
- Tanvi Sharma Reaches Taipei Open Final | Indian Shuttler Wins Semifinal
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 17 साल की तन्वी ने चीनी ताइपे की हुआंग यू-हसुन को सीधे गेम में मात दी।
पंजाब की रहने वाली तन्वी ने यह मुकाबला 21-17, 21-11 से अपने नाम किया। यह एकतरफा सेमीफाइनल मैच महज 33 मिनट तक चला। तन्वी पिछले साल यूएस ओपन सुपर 300 में रनर-अप रही थीं।
रविवार को होगा खिताबी मुकाबला
जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा रविवार को होने वाले फाइनल में खिताबी जीत के लिए उतरेंगी। फाइनल में उनका मुकाबला हमवतन उन्नति हुड्डा या वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी गुयेन थुय लिन्ह में से किसी एक से होगा।
पिछले दो साल में तेजी से आगे बढ़ीं तन्वी
तन्वी शर्मा 2024 में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं। पिछले दो वर्षों में उन्होंने अपने खेल से तेजी से पहचान बनाई है।
तन्वी ने 2025 में ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 और गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 में रनर-अप का स्थान हासिल किया था। इसके अलावा, उन्होंने 2024 में बॉन इंटरनेशनल और 2025 में डेनमार्क चैलेंज का खिताब भी अपने नाम किया है।
