Headlines

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर पर अजिंक्य रहाणे का बयान:युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर




भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर को लेकर अपनी राय रखी है। रहाणे का मानना है कि वैभव के टेस्ट करियर को लेकर अभी कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL में काफी अंतर है। रहाणे ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर डेविड लॉयड, फिल टफनेल, एलिस्टेयर कुक और माइकल वॉन के साथ बातचीत में यह बात कही। वैभव को अपना नेचुरल गेम खेलने के लिए और मौके दिए जाने चाहिए। रहाणे ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 खेल चुके रहाणे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर इस फैसले की जानकारी दी थी। रहाणे बोले- वैभव पर काफी बातें हो रही रहाणे ने कहा कि वह वैभव पर दबाव नहीं डालना चाहते क्योंकि लोग पहले ही उनके बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- IPL में 4-5 ओवर में 70 रन बनाना आसान हो सकता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वही लक्ष्य हासिल करना पूरी तरह अलग चुनौती है।
वैभव डेब्यू सीरीज में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली सीरीज अच्छी नहीं रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में डेब्यू करने वाले वैभव तीन मैचों में कुछ खास नहीं कर सके। जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी के सामने उन्हें काफी परेशानी हुई। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज बने वैभव ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक की पारियों में 14, 13, 15, 50, 20 और 81 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने पहले टी-20 में अर्धशतक लगाया, दूसरे मैच में 20 रन बनाए और आखिरी मैच में 81 रनों की पारी खेली। पहली बार टॉप-50 रैंकिंग में पहुंचे ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। सूर्यवंशी 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वे पहली बार टॉप-50 में आएं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *