Headlines

साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर:पैर की अंगुली की चोट से नहीं उबरे; प्रैक्टिस मैच में शतक जड़ने वाले पडिक्कल नंबर-3 खेलेंगे




भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाएं पैर के अंगूठे (बिग टो) की चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी की मंजूरी नहीं दी। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल के पहले टेस्ट में नंबर-3 पर खेलने की संभावना है। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के SSC मैदान पर खेला जाएगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। इंडिया-ए दौरे में लगी थी चोट साई सुदर्शन को पिछले महीने श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। इसके बाद से वह बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे थे। उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग अभ्यास भी शुरू कर दिया था, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह फिट नहीं माना। पडिक्कल नंबर-3 के सबसे बड़े दावेदार सुदर्शन की गैरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल पहले टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे। पडिक्कल ने कोलंबो में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच में शतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। हालांकि, टीम में सुदर्शन की जगह किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा, इस पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पहले से चोटों से जूझ रही है टीम इंडिया श्रीलंका दौरे से पहले ही भारतीय टीम कई चोटों से परेशान है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे। हर्षित राणा (हैमस्ट्रिंग), नीतीश कुमार रेड्डी (क्वाड्रिसेप्स) और आकाश दीप (पीठ की चोट) भी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की दाएं हाथ में चोट लगी है। एहतियात के तौर पर उन्होंने वॉर्म-अप मैच नहीं खेला और BCCI की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। साई सुदर्शन 7 टेस्ट खेल चुके साई सुदर्शन ने अब तक भारत के लिए 7 टेस्ट, 3 वनडे और 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 12 पारियों में 31.91 की औसत से 383 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वनडे में उन्होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 127 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 63.50 रहा और उन्होंने दो अर्धशतक लगाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *