Headlines

IPL की तर्ज पर शेर-ए-पंजाब T20 लीग शुरू:अभी नीलामी चल रही; अब तक सनराइजर्स हैदराबाद का खिलाड़ी सबसे महंगा बिका




पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित की जा रही शेर-ए-पंजाब T20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। नीलामी में IPL खेल चुके खिलाड़ियों पर भी टीमों ने बोली लगाई। IPL में प्रदर्शन कर चुके सलिल अरोरा को लुधियाना लॉयंस ने 8.20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये था। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हरप्रीत बराड़ को मोहाली किंग्स ने 4 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। 21 वर्षीय खिलाड़ी अमनजोत सिंह को जालंधर वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये में खरीदा। नमन धीर को सूरमा वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा है। IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले सनवीर सिंह अब तक के सबसे महंगे प्लयेर साबित हुए। उनका बेस प्राइज डेढ़ लाख रुपये था, लेकिन फाजिल्का फाल्कंस ने उन्हें 13.20 लाख रुपये में खरीदा है। विहान मल्होत्रा को फाजिल्का फाल्कंस ने डेढ़ लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा है। ये अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी 6 टीमें लेंगी हिस्सा, मोहाली में मैच होंगे PCA प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह मेहता ने बताया कि लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में कम से कम 16 और अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह लीग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना था और अब PCA इसे साकार करने जा रहा है। PCA मोहाली में मैच होंगे। इन खिलाड़ियों के अलावा और 120 युवाओं का मौका मिलेगा। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *