- Hindi News
- Sports
- Cristiano Ronaldo Marries Georgina Rodriguez | Wedding Photo Update
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है। दोनों की शादी को लेकर कई सालों से अटकलें चल रही थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने मंगलवार को सिविल मैरिज (कोर्ट मैरिज) कर ली है।
दोनों 2016 में मैड्रिड में मिले थे और तब से साथ हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अंगूठियां दिखाते हुए एक फोटो भी शेयर की।

5 बच्चों के पिता हैं रोनाल्डो
जॉर्जिना एक स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं। एवा मारिया और मातेओ का जन्म 2017 में सरोगेसी से हुआ था।
वहीं, 2017 में ही जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना और 2022 में बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया था। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा भी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, जिनका जन्म 2010 में हुआ था।

रोनाल्डो और जॉर्जिना के चार बच्चे हैं।
