- Hindi News
- Business
- संभव होम लोन के साथ अब होम लोन हुआ और भी किफायती Bajaj Housing Finance Sambhav Home Loan: Affordable Housing Solutions
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ज्यादातर भारतीय परिवारों के लिए अपना खुद का घर होना लंबे समय की सुरक्षा, मजबूत आर्थिक स्थिति और अपनी जिंदगी में तरक्की की निशानी है। हालांकि हर परिवार में ये चाहत एक जैसी होती है लेकिन सभी के होम लोन लेने का सफर एक-दूसरे से अलग होता है। लोगों की इनकम का जरिया भी अलग-अलग है, जिसकी वजह से पारंपरिक होम लोन के लिए आवेदन करने में उन्हें मुश्किलें आ सकती हैं। इस वजह से लोन के ऐसे विकल्पों की जरूरत महसूस होती है जो अलग-अलग लोगों की आर्थिक स्थिति के हर पहलू को ज्यादा बेहतर तरीके से परख सकें। किफायती होम लोन के विकल्प उन लोगों तक भी पहुंच रहे हैं जिन्हें पहले आसानी से लोन नहीं मिल पाता था। बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का संभव होम लोन भी ऐसा ही एक विकल्प है। इसे अलग-अलग तरह की इनकम वाले योग्य आवेदकों की मदद के लिए बनाया गया है, ताकि उन्हें भी लोन पाने की आसान शर्तों के साथ सुविधाजनक तरीके से अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस उपलब्ध हो सके।
संभव होम लोन को समझिए
संभव होम लोन एक किफायती हाउसिंग लोन है, जिसे लोन पाने की शर्तों को पूरा करने वाले ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया गया है जिनके पास सामान्य नौकरीपेशा लोगों की तरह इनकम से जुड़े दस्तावेज नहीं होते। इसमें केवल सैलरी स्लिप या हर साल भरा जाने वाला इनकम टैक्स रिटर्न (ITRs) देखने के बजाय, एलिजिबिलिटी की जांच के दौरान आवेदक की कुल कमाई का आकलन किया जाता है। सबको साथ लेकर चलने वाला यह नजरिया भारत के कामकाजी लोगों की असली तस्वीर को दिखाता है, जहां कई लोग छोटे-मोटे बिजनेस, खुद का कोई प्रोफेशनल काम, अपनी फैमिली के कारोबार या नकद में मिलने वाली कमाई से अपना घर चलाते हैं। संभव होम लोन का फायदा किसे मिल सकता है?
अलग-अलग तरह के काम करने वाले और अलग-अलग इनकम वाले लोग संभव होम लोन ले सकते हैं, जिनमें खुद का काम करने वाले प्रोफेशनल्स, छोटा-मोटा बिजनेस करने वाले लोग, दुकानदार, ट्रेडर, छोटे एंटरप्रेन्योर, नकद में सैलरी पाने वाले कर्मचारी और प्रोप्राइटरशिप या पार्टनरशिप फर्म में काम करने वाले सभी नौकरीपेशा लोग शामिल हैं।
संभव होम लोन अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनैंस में किस तरह मदद करता है
किफायती होम लोन का मकसद सिर्फ फाइनेंसिंग की सुविधा को बेहतर बनाना नहीं है; बल्कि इसका मकसद उन लोगों के लिए भी अपना घर खरीदने का सपना सच करना है जिनकी इनकम का जरिया सामान्य तौर पर मिलने वाले लोन के नियमों में फिट नहीं बैठता। संभव होम लोन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई कई खूबियों के जरिए इस मकसद को पूरा करने में मदद करता है।
इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें इनकम के आकलन का तरीका आम लोगों के लिए सुविधाजनक है। एलिजिबिलिटी की जांच के दौरान अलग-अलग जरिये से होने वाली इनकम और कुछ खास मामलों में परिवार की कुल इनकम को भी ध्यान में रखा जा सकता है। लोन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, आवेदक चाहें तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या आमने-सामने मदद के लिए बजाज हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड की अपनी नजदीकी शाखा में जा सकते हैं।
अपना घर खरीदने से जुड़ी अलग-अलग जरूरतों के लिए संभव होम लोन
संभव होम लोन घर से जुड़ी फाइनेंसिंग की कई अलग-अलग जरूरतों को पूरा करता है, जिनमें शामिल हैं: ● रहने के लिए तैयार रिहायशी प्रॉपर्टी खरीदना ● फिलहाल बन रहे घर को खरीदना ● अपनी रिहायशी जमीन पर घर बनाना ● भविष्य में घर बनाने के लिए रिहायशी जमीन खरीदना ● अपने घर को नया रूप देने और उसे बड़ा बनाने वाले प्रोजेक्ट
PMAY के जरिये अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देना
भारत में किफायती घर आसानी से मिलने में सरकारी योजनाएं लगातार अहम भूमिका निभा रही हैं। संभव होम लोन के लिए आवेदन करते समय, योग्य आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के तहत इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
संभव होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले तैयारी
संभव होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले, सभी जरूरी दस्तावेजों को पहले से तैयार कर लेना बेहतर रहता है। आवेदकों को आम तौर पर KYC संबंधी दस्तावेजों, पहचान और पते के प्रमाण, PAN कार्ड या फॉर्म 97 (अगर PAN कार्ड नहीं है) और प्रॉपर्टी से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। आवेदक के रोजगार या काम-काज के आधार पर, जांच के दौरान इनकम या बिजनेस से जुड़े दूसरे दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखने से आवेदन की प्रक्रिया आसान हो सकती है।
जैसे-जैसे भारत में लोगों के कामकाज का स्वरूप बदल रहा है, हाउसिंग फाइनैंस भी आज के जमाने के लोन लेने वाले लोगों की जरूरतों के हिसाब से बदलाव आया है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का संभव होम लोन इसी बदलते नजरिए को दर्शाता है, जो अलग-अलग तरह की इनकम वाले योग्य ग्राहकों को लोन पाने की बेहद आसान शर्तों के साथ किफायती होम लोन प्राप्त करने में मदद करता है।
