Headlines

चांदी ₹3,414 गिरकर ₹2.34 लाख किलो पर आई:सोना ₹972 सस्ता होकर ₹1.52 लाख का 10 ग्राम हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत




सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 13 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 972 रुपए गिरकर 1.52 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 3,414 रुपए गिरकर 2.34 लाख रुपए पर आ गई है। इस साल सोने-चांदी में अब तक तेजी रही इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में 4 हजार रुपए की बढ़त है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *