Afghanistan Asian Games 2026 Squad


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अफगानिस्तान की कप्तानी दरविश रसूली करेंगे। उन्होंने 5 वनडे और 28 टी-20 खेले हैं।  - Dainik Bhaskar

अफगानिस्तान की कप्तानी दरविश रसूली करेंगे। उन्होंने 5 वनडे और 28 टी-20 खेले हैं।

अफगानिस्तान ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम घोषित कर दी है। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दरविश रसूली को कप्तान बनाया गया है। टीम में 6 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं, 5 खिलाड़ियों के पास 10 से कम इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है।

करीम जनत और नजीबुल्लाह जादरान टीम में

टीम में करीम जनत और नजीबुल्लाह जादरान जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। इनके अलावा नंग्यालिया खरोटे के पास 10 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है। खरोटे टीम के स्पिन अटैक की अगुआई कर सकते हैं।

करीम जनत ने अफगानिस्तान के लिए 2 टेस्ट , 3 वनडे और 75 टी-20 खेले हैं।

करीम जनत ने अफगानिस्तान के लिए 2 टेस्ट , 3 वनडे और 75 टी-20 खेले हैं।

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को मौका

अफगानिस्तान ने अपनी घरेलू टी-20 प्रतियोगिता शपगीजा क्रिकेट लीग (SCL) में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

SCL के पिछले सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद अकरम को टीम में जगह मिली है। उनके अलावा टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले खालिद तनीवाल भी टीम का हिस्सा हैं।

SCL के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी टीम में

दो टेस्ट खेल चुके ऑलराउंडर इस्मत आलम को भी एशियन गेम्स टीम में चुना गया है। वह SCL के पिछले सीजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने 294 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 168 रहा था। गेंदबाजी में उन्होंने 9 विकेट लिए थे और उनका औसत 16.77 रहा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले फैसल शिनोजादा को भी टीम में शामिल किया गया है।

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल को भी टीम में जगह मिली है।

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल को भी टीम में जगह मिली है।

श्रीलंका में भारत-A के खिलाफ सीरीज के प्रदर्शन का फायदा

तेज गेंदबाज फरमानुल्लाह को भी टीम में चुना गया है। वह हाल ही में श्रीलंका में हुई वनडे ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इस सीरीज में श्रीलंका-A और भारत-A की टीमें भी शामिल थीं। फरमानुल्लाह ने 10 विकेट लिए थे।

एशियन गेम्स 24 सितंबर से

एशियन गेम्स 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होंगे। अफगानिस्तान की टीम में स्पिन डिपार्टमेंट में नंग्यालिया खरोटे के अलावा लेग स्पिनर अरब गुल मोमंद हैं।

तेज गेंदबाजी में फरमानुल्लाह, अब्दुल्लाह अहमदजई और फरीदून दाऊदजई हैं। ऑलराउंडर इस्मत आलम और करीम जनत भी तेज गेंदबाजी में विकल्प देंगे।

अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम

दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इमरान मीर, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह, इस्मत आलम, करीम जनत, नंग्याल खरोटे, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.