13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 19 अगस्त को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 77,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,100 पर कारोबार कर रहा है। मेटल और ऑटो शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।
गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का IPO आज से ओपन
गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का IPO आज से ओपन हो गया है। कंपनी इसके जरिए 550 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO में 21 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6,491 | -363 | -5.56% |
| निक्केई (जापान) | 65,724 | -1736 | -2.57% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25,487 | +16 | +0.15% |
18 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 53343 | -116 | -0.22% |
| नैस्डैक | 26290 | -355 | -1.33% |
| S&P 500 | 7692 | -53 | -0.69% |
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 886 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +2,579 | +12,390 | +37,447 |
| FII/FPI | 1,652 | -886 | +3,121 |
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 18 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 493 अंक की गिरावट के साथ 77,235 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 24,155 पर बंद हुआ था।

