Headlines

Badminton World Championship 2026 | PV Sindhu & Ayush Shetty Match Update


  • Hindi News
  • Sports
  • Badminton World Championship 2026 | PV Sindhu & Ayush Shetty Match Update

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की पीवी सिंधु और आयुष शेट्‌टी बुधवार को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना-अपना दूसरा मुकाबला खेंलेंगे।

विमेंस सिंगल्स कैटेगरी के राउंड ऑफ 32 में 9वीं वरीयता वाली सिंधु का मुकाबला कनाडा की वेन यू झंग से होगा। जबकि, वर्ल्ड चैंपियन शी यू ची को हराने वाले आयुष श्रीलंका के दमिंदु अबिविक्रमा से खेलेंगे।

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही इस चैंपियनशिप के तीसरे दिन 11 भारतीय शटलर एक्शन में होंगे। इनमें सात्विक-चिराग की 5वीं सीड जोड़ी भी शामिल है।

किसने किसे हराया?

  • सिंधु ने पहले मैच आयरलैंड की सोफिया नोबल को 29 मिनट में 21-7, 21-11 से हराया।
  • उन्नति हुड्डा ने म्यांमार की थेत हमतार थुजार को 22-20, 21-16 से मात दी।
  • लक्ष्य सेन ने रोमानिया के कॉलिन्स फिलिमोन को 16-21, 21-8 और 21-4 से हराया।
  • आयुष शेट्‌टी ने वर्ल्ड नंबर-1 शी यू ची 21-14, 13-21, 21-19 से जीता।

सात्विक-चिराग को पहले राउंड में बाई मिला

मेंस डबल्स के राउंड ऑफ-32 मैच में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल से होगा।

सात्विक-चिराग को पहले राउंड में बाई मिला था। इस कैटेगरी में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन का मैच साउथ कोरिया की जोड़ी से होगा।

ध्रुव-तनिषा का सामना चीनी जोड़ी से होगा

मिक्स्ड डबल्स के पहले दौर में जीत हासिल करने वाले रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की भारतीय जोड़ी 15वीं सीड कोरिया के कान्ग मीन ह्यंक और की डोन्ग जू का सामना करेगी।

वहीं, पहले दौर में बाई हासिल करने वली ध्रुव कपिला और तनिषा क्रिस्टी की जोड़ी चीन के खिलाड़ियों का सामना करेगी। उसके सामने लियांग लो चोंग और वेंग ची होंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *