नई दिल्ली11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रियलमी भारत में 26 अगस्त को अपनी ‘P’ सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन रियलमी P4s लॉन्च करने जा रही है। यह फोन अच्छा पावर बैकअप और हाई-लेवल गेमिंग परफॉर्मेंस चाहने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स रिवील किए हैं।
फोन हाइपर विजन गेमिंग चिप और 1.5K डिस्प्ले के साथ आएगा, जिससे आप 144FPS पर गैम खेल सकेंगे। इसके अलावा फोन में 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ 8000mAh की बैटरी मिलेगी। इसकी कीमत 30,000 से शुरू हो सकती है।

डिजाइन: पानी और धूल से सेफ्टी के लिए IP69 रेटिंग
- मटेरियल और इन-हैंड फील: फोन को प्रीमियम और ड्यूरेबल मटेरियल से बनाया गया है, जो हाथ में सॉलिड ग्रिप और प्रीमियम अहसास देता है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन ज्यादा भारी महसूस नहीं होगा।
- फ्रंट और बैक प्रोफाइल: सामने स्क्रीन पर बेजल्स बेहद पतले हैं, जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर पंच-होल कटआउट मिलता है। बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो एक क्लीन और मॉडर्न टेक्स्चर फिनिश के साथ आता है।
- पोर्ट्स और बटन्स: डिवाइस के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं, जबकि नीचे की तरफ टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और मुख्य स्पीकर ग्रिल मौजूद हैं।
- IP सेफ्टी स्कोर: पानी और धूल से सेफ्टी के मामले में फोन काफी एडवांस है। इसमें IP69, IP68 और IP66 की ट्रिपल रेटिंग दी गई है, जो इसे हर तरह के मौसम, तेज पानी की बौछार और धूल से पूरी सुरक्षा देती है।
रियलमी P4s : स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: रियलमी P4s में सैमसंग M14 टेक्नोलॉजी वाला 1.5K डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह स्क्रीन न सिर्फ बेहतरीन कलर्स और ब्राइटनेस देती है, बल्कि बैटरी भी काफी कम खर्च करती है।
स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और धूप में विजिबिलिटी के लिए 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।

परफॉर्मेंस: बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है। इस चिपसेट ने पूर्व में 10,47,842 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है।
गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक डेडिकेटेड हाइपरविजन गेमिंग चिप है, जिससे यूजर्स 144FPS पर लैग-फ्री BGMI गेम खेल सकेंगे। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए 7000mm का बड़ा VC कूलिंग चैंबर है। यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड रियलमी UI सॉफ्टवेयर पर रन करेगा।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है।
यह शेक-फ्री फोटो और वीडियो कैप्चर करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी AI लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में हाई-रेजोल्यूशन कैमरा मिलेगा।

पावर बैकअप: फोन में पावर बैकअप के लिए 8000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 6 साल की लॉन्ग-टर्म बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। इसे चार्ज करने के लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

अन्य फीचर्स: कनेक्टिविटी के मोर्चे पर यह फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। इसमें लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन, डुअल-बैंड वाई-फाई और बेहतर साउंड आउटपुट के लिए स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
