Headlines

फेस्टीवल सीजन से पहले चीनी का आयात टैक्स फ्री:31 अक्टूबर तक 10 लाख टन बिना टैक्स इम्पोर्ट को मंजूरी; दो महीने में 40% महंगी हुई




फेस्टीवल सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए केंद्र सरकार ने इसके आयात को टैक्स फ्री कर दिया है। कॉमर्स मिनिस्ट्री के अनुसार, 10 लाख मीट्रिक टन कच्चे चीनी के ड्यूटी-फ्री यानी बिना किसी आयात शुल्क के इम्पोर्ट को मंजूरी दे दी है। ये छूट 31 अक्टूबर तक रहेगी। इस फैसले का सीधा उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को बढ़ती महंगाई से राहत देना है। क्योंकि, देश में चीनी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। त्योहारी सीजन में मांग पूरी करने की तैयारी सरकार के आदेश के मुताबिक, चीनी की इस खेप का आयात आज से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना होगा। दो महीने में 40% महंगी हुई, 10 साल में पहली बार आयात की नौबत भारत के घरेलू बाजार में पिछले कुछ समय से चीनी की भारी कमी देखी गई है। ग्लोबल मार्केट पर भी असर दिखेगा, लंदन-न्यूयॉर्क में दाम चढ़ सकते हैं कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट्स और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि भारत सरकार के इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिखेगा। क्योंकि, भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता है, इसलिए जैसे ही भारत अंतरराष्ट्रीय बाजार से 10 लाख टन कच्ची चीनी की उठाएगा, ग्लोबल मार्केट में इसकी मांग अचानक बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर लंदन और न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंजों में चीनी की बेंचमार्क कीमतों पर पड़ेगा और वहां आने वाले दिनों में शक्कर के दाम मजबूत हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *