Headlines

Mitchell Starc Records Mackay Test Spell


  • Hindi News
  • Sports
  • Mitchell Starc Records Mackay Test Spell | Starc Breaks Dale Steyn Record

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैकाय के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में 22 अगस्त, शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने के बाद सिर्फ 3.4 ओवर में 5 विकेट पूरे कर लिए। उनके स्पेल से बांग्लादेश की आधी टीम 35 रन पर पवेलियन लौट गई। इसी दौरान स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया।

पहली गेंद पर विकेट, 42 मिनट में फाइव विकेट हॉल

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्टार्क ने पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को 0 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने तंजीद हसन तमीम को 0, मोमिनुल हक को 9, नजमुल हुसैन शांतो को 0 और लिटन दास को 0 रन पर पवेलियन भेजा।

स्टार्क ने रफ्तार, स्विंग और सीम का इस्तेमाल करते हुए बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने करीब 42 मिनट में 5 विकेट पूरे किए। यह टेस्ट करियर का उनका 19वां फाइव विकेट हॉल है।

डेल स्टेन को पीछे छोड़ा, टेस्ट में 440 विकेट

5 विकेट लेने के साथ स्टार्क के टेस्ट विकेटों की संख्या 440 हो गई है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के 439 विकेट को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें नंबर पर हैं।

स्टार्क ने 107 टेस्ट में 440 विकेट लिए हैं। उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है। वह 19 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

कमिंस ने भी किया शिकार, मुशफिकुर रहीम बोल्ड

स्टार्क के 5 विकेट के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी बांग्लादेश को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को बोल्ड किया।

कमिंस की गेंद पिच पर पड़ने के बाद अंदर आई और बल्ले-पैड के बीच से निकलकर सीधे मिडिल स्टम्प से जा टकराई। इसके साथ ही बांग्लादेश की मुश्किलें और बढ़ गईं।

डार्विन में मिली ऐतिहासिक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलटवार

इस सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर पहली बार टेस्ट मैच में हराया था। उस हार के बाद मैकाय टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

मैकाय की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार थीं। स्टार्क ने इसका फायदा उठाते हुए बांग्लादेश के शुरुआती पांचों विकेट अपने नाम किए। बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने भी ऑफ स्टम्प से बाहर जाती कई गेंदों पर शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए।

स्टार्क के इंटरनेशनल विकेट 761 हुए

स्टार्क के तीनों फॉर्मेट में कुल 761 इंटरनेशनल विकेट हो गए हैं। वह इस आंकड़े के साथ श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास के बराबर पहुंच गए हैं। दोनों संयुक्त रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 12वें स्थान पर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *