![]()
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 5 विकेट पर 300 रन बनाए। कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच झड़प हुई। इस दौरान जायसवाल ने असिथा को सिर से टक्कर मार दी। उनपर कुछ मैचों का बैन भी लग सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कलाई पर चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए। इससे पहले शुभमन गिल ने टेस्ट में अपने 3 हजार रन पूरे किए। पहले दिन बने मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो में तीखी नोंक-झोंक पहले दिन असिथा फर्नांडो और यशस्वी जायसवाल के बीच हुई भिड़ंत चर्चा में रही। 17वें ओवर में 3 चौके लगाने के बाद जायसवाल आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद फर्नांडो ने उन्हें कुछ कहा, जिसके बाद पवेलियन लौट रहे जायवाल पलटकर आए। उन्होंने फर्नांडो से तीखे अंदाज में कुछ कहा और अपना हेलमेट, फर्नांडो के सिर से टकरा दिया। मामला बढ़ते देख श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डि-सिल्वा ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इस घटना के बाद जायसवाल पर कुछ मैचों का बैन लगने की संभावना है। जायसवाल पर क्या कार्रवाई हो सकती है? 2. पंत हाथ पर गेंद लगने के बाद रिटायर हर्ट हुए 58वें ओवर में लाहिरू कुमारा की बाउंसर पंत की कलाई पर जा लगी। इसके बाद वह दर्द में दिखे। फिजियो ने मैदान पर आकर बर्फ लगाया, लेकिन दर्द कम न हुआ। आखिरकार पंत को रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह बल्लेबाजी रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतरे। 3. दिन के आखिरी ओवर में आउट हुए जडेजा रवींंद्र जडेजा दिन के खेल के आखिरी ओवर में क्लीन बोल्ड हुए। 85वें ओवर में असिथा की पहली गेंद को जडेजा ने छोड़ा। उन्हें लगा कि बॉल सीधी निकल जाएगी, लेकिन गेंद अंदर आई और उनके ऑफ-स्टंप से जा टकराई। यह दिन का आखिरी ओवर था। इसके बाद डेब्यूटेंट सारांश जैन ने 5 गेंद खेली। यहां से टॉप-3 रिकॉर्ड्स… 1. सारांश IPL से पहले इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले तीसरे भारतीय सारांश जैन IPL में खेले बिना भारत के लिए डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मुरली विजय ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और मोहम्मद शमी ने 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में यह उपलब्धि हासिल की थी। सारांश को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। 2. गिल ने कपिल देव को पीछे छोड़ा शुभमन गिल ने 26 साल 349 दिन की उम्र में अपने 3 हजार टेस्ट रन पूरे किए। वे कपिल देव (26 साल 356 दिन) को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे यंगेस्ट भारतीय बने। सचिन तेंदुलकर 23 साल 228 दिन के साथ पहले स्थान पर हैं। 3. पडिक्कल और गिल के बीच 120 रन की साझेदारी देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 120 रन जोड़े। 2019 के बाद से भारत के लिए तीसरे और चौथे नंबर के बल्लेबाजों के बीच यह सिर्फ तीसरी शतकीय साझेदारी है। इससे पहले 2024 में विराट कोहली और सरफराज खान, जबकि 2022 में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ऐसा कर चुके हैं।
Source link
जायसवाल की श्रीलंकाई बॉलर से झड़प, सिर से धक्का मारा:चोट के बाद पंत रिटायर्ड हर्ट हुए; गिल के टेस्ट में 3 हजार रन