Headlines

Angkrish Raghuvanshi; LSG vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Angkrish Raghuvanshi; LSG Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update | Shami Rishabh Pant Ajinkya Rahane

स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
मुकुल चौधरी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 7 छक्के लगाए। - Dainik Bhaskar

मुकुल चौधरी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 7 छक्के लगाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL-2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। LSG को आखिरी 18 बॉल पर 43 रन चाहिए थे और 7 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर नाबाद 54 रन की पारी खेलकर टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। 182 रन का टारगेट लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया।

मुकुल चौधरी ने छक्का लगाकर मैच टाई कराया। उसके बाद बाई का एक रन दौड़कर टीम को जीत दिलाई। यहां विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी का थ्रो नहीं लगा। मुकुल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच का स्कोरबोर्ड

मुकुल-आवेश में 8वें विकेट की फिफ्टी पार्टनरशिप लखनऊ ने 125 रन पर आयुष बडोनी का विकेट गंवा दिया था। 128 के स्कोर पर मोहम्मद शमी 7वें विकेट के रूप में आउट हुए। ऐसे में मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला और आवेश खान के साथ 8वें विकेट के लिए 24 बॉल पर नाबाद 54 रन की साझेदारी की।

आयुष बडोनी ने मिडिल ओवर्स में फिफ्टी बनाई आयुष बडोनी नंबर-4 पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बैटिंग करने आए थे। जब 42 रन के स्कोर पर 181 चेज कर रही लखनऊ के ओपनर्स पवेलियन लौट गए। यहां से आयुष और ऋषभ पंत की जोड़ी ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन ऋषभ पंत 73 रन के स्कोर पर आउट हो गए। ऐसे में आयुष ने मिडिल ओवर में फिफ्टी लगाकर टीम को रन चेज में बनाए रखा।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

लखनऊ 5वें नंबर पर आई, कोलकाता नंबर-9 पर खिसकी इस जीत से लखनऊ के पास 4 अंक हो गए हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है। वहीं, कोलकाता को अब तक पहली जीत नहीं मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट ऑप्शन- वैभव अरोरा।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट ऑप्शन- आयुष बडोनी।

अपडेट्स

06:12 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुकुल ने दो छक्के मारकर जिताया, लखनऊ 3 विकेट से जीता

आखिरी ओवर में लखनऊ को 14 रनों की जरूरत थी। ऐसे में मुकुल चौधरी ने वैभव अरोरा की बॉल पर दो छक्के मारकर टीम को टीम को जीत दिला दी। पहला छक्का दूसरी और दूसरा 5वीं बॉल पर आया।

05:37 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ का स्कोर 150 पार हुआ, मुकुल खेल रहे

18वें ओवर में मुकुल चौधरी ने कार्तिक त्यागी की बॉल पर दो छक्के मारे। चौथी बॉल पर आए दूसरे छक्के के सहारे टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर दिया है। कार्तिक के इस ओवर से 13 रन आए।

05:29 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सुनील नरेन को विकेट, शमी को आउट किया

16वें ओवर की आखिरी बॉल पर लखनऊ ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर मोहम्मद शमी एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुनील नरेन ने कैच कराया।

05:22 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बडोनी की फिफ्टी, आउट भी हुए

15वें ओवर में आयुष बडोनी ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अनुकूल रॉय की तीसरी बॉल पर छक्का लगाया और अर्धशतक पूरा किया।

अनुकूल ने अगली ही बॉल पर बडोनी को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। बडोनी 54 रन बनाकर आउट हुए। अनुकूल को दूसरा विकेट मिला है।

05:18 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बडोनी ने सैनी के ओवर में 3 चौके मारे

14वें ओवर में आयुष बडोनी ने नवदीप सैनी की बॉल 3 चौके लगाए। इनमें से दो चौके लगातार दो बॉल पर आए। उन्होंने पहली और दूसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। फिर 5वीं बॉल पर भी चौका लगाया।

05:12 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अनुकूल ने समद को बोल्ड किया, लखनऊ का 5वां विकेट गिरा

13वें ओवर में लखनऊ ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर अब्दुल समद 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अनुकूल रॉय ने बोल्ड कर दिया।

05:03 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

15 बॉल के बाद बाउंड्री आई, त्यागी ने पूरन को आउट किया

12वें ओवर की दूसरी बॉल पर आयुष बडोनी ने चौका मारा। कार्तिक त्यागी ने शार्ट लेंथ पर वाइड बॉल डाली थी, लेकिन बडोनी ने उसे बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। यहां 15 बॉल के बाद चौका आया है। इसी ओवर में कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया। कैरेबियाई बल्लेबाज 15 बॉल पर 13 रन ही बना सका।

04:55 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सुनील नरेन ने एक रन का ओवर डाला

10वें ओवर में ओवर में सुनील नरेन ने महज एक रन दिए। उन्होंने निकोलस पूरन और आयुष बडोनी को 5 बॉल डॉट कराई। एक रन सिंगल से बना।

04:47 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ऋषभ पंत 10 रन बनाकर कैच आउट

9वें ओवर में लखनऊ ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर कैमरन ग्रीन ने कप्तान ऋषभ पंत (10 रन) को कार्तिक त्यागी के हाथों कैच कराया।

04:30 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ ने पावरप्ले में एक विकेट ज्यादा गंवाया

181 रन का टारगेट चेज कर रही लखनऊ की शुरुआत कोलकाता से खराब रही। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में कोलकाता के बराबर 56 रन ही बनाए, लेकिन टीम ने एक विकेट ज्यादा गंवा दिया। कप्तान ऋषभ पंत और आयुष बडोनी क्रीज पर हैं। मार्करम और मार्श आउट हो चुके हैं।

04:27 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

LSG ने आयुष बडोनी को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया

मार्श के आउट होने के बाद LSG ने आयुष बडोनी को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया। बडोनी को एम सिद्धार्थ की जगह मैदान पर लाया गया है।

04:22 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव ने मार्करम और मार्श के विकेट लिए

5वें ओवर की पहली बॉल पर वैभव अरोरा ने ऐडन मार्करम को रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। मार्करम 15 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए।

वैभव ने तीसरी बॉल पर मिचेल मार्श को विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी के हाथों कैच कराया। मार्श 15 रन ही बना सके। वैभव ने लगे स्टंप पर बॉल डाली थी, जो बल्ले से लगकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई।

मिचेल मार्श 15 रन बनाकर आउट हुए।

मिचेल मार्श 15 रन बनाकर आउट हुए।

04:14 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मार्करम ने सैनी की बॉल पर लगातार 3 बाउंड्री लगाई

तीसरे ओवर में ऐडन मार्करम ने नवदीप सैनी की बॉल पर लगातार तीन बाउंड्री लगाई। इनमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा।

04:06 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मिचेल मार्श ने पहली बॉल पर चौका लगाया

181 रन चेज कर रही लखनऊ के ओपनर मिचेल मार्श ने इम्पैक्ट प्लेयर वैभव अरोरा की पहली बॉल पर चौका लगाया। हालांकि, अरोरा ने इस ओवर में महज 6 रन खर्च किए। अरोरा को फिन एलन की जगह मैदान पर लाया गया है।

03:53 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक: लखनऊ को 181 रन का टारगेट

03:47 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

आखिरी ओवर से 12 रन आए

पारी के आखिरी ओवर में प्रिंस यादव ने 12 रन दिए। उनके ओवर में ग्रीन और पॉवेल ने चौके लगाए। इसी के साथ कोलकाता ने लखनऊ को 181 रन का टारेगट दिया।

03:37 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ग्रीन और पॉवेल में फिफ्टी पार्टनरशिप

ग्रीन-पॉवेल ने कोलकाता को 150 पार पहुंचाया।

ग्रीन-पॉवेल ने कोलकाता को 150 पार पहुंचाया।

19वें ओवर में कैमरन ग्रीन और रोवमन पॉवेल ने 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। शमी की दूसरी बॉल पर कैमरन ग्रीन ने छक्का लगाया। इसी छक्के से साझेदारी 50 पार हो गई।

03:26 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पॉवेल ने प्रिंस की बॉल पर लगातार 2 बाउंड्री लगाई

17वें ओवर में प्रिंस यादव 17 रन दिए। रोवमन पॉवेल ने आखिरी दो बॉल पर बैक टु बैक बाउंड्री लगाई। इनमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा।

03:17 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राठी ने 3 रन का ओवर डाला

15वें ओवर में दिग्वेश राठी ने महज 3 रन दिए। तीनों रन सिंगल के जरिए आए। उन्होंने कैमरन ग्रीन को 4 बॉल डॉट कराई।

03:07 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

आवेश खान ने रिंकू को बोल्ड किया

रिंकू सिंह 4 रन ही बना सके।

रिंकू सिंह 4 रन ही बना सके।

14वें ओवर में कोलकाता ने चौथा विकेट गंवा दिया। ओवर की दूसरी बॉल आवेश खान ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। रिंकू सिंह डिफेंड करने गए, लेकिन बोल्ड हो गए। उन्होंने 4 रन बनाए।

03:01 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अंगकृष रघुवंशी भी पवेलियन लौटे

12वें ओवर में कोलकाता ने तीसरा विकेट गंवा दिया। ओवर की चौथी बॉल एम सिद्धार्थ ने गुड लेंथ पर फेंकी। अंगकृष रघुवंशी आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन लॉन्ग ऑन पर ऐडन मार्करम के हाथों कैच हो गए। रघुवंशी ने 45 रन बनाए।

02:55 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अजिंक्य रहाणे कैच आउट

11वें ओवर में कोलकाता ने दूसरा विकेट गंवा दिया। ओवर की दूसरी बॉल दिग्वेश राठी ने फुलर लेंथ फेंकी। अजिंक्य रहाणे ने फ्लिक किया, लेकिन शॉर्ट मिड विकेट पोजिशन पर मोहम्मद शमी के हाथों कैच हो गए। रहाणे ने 41 रन बनाए।

02:43 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रहाणे-रघुवंशी की फिफ्टी पार्टनरशिप

7वें ओवर की 5वीं बॉल पर अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। रहाणे ने एम सिद्धार्थ की बॉल पर सिंगल लेकर साझेदारी का 50वां रन बनाया। टीम ने 15 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया था।

02:30 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता की मिलीजुली शुरुआत

टॉस हारकर बैटिंग कर रही कोलकाता ने मिलीजुली शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट पर 56 रन बना डाले हैं।

कप्तान रहाणे और रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर हैं। दोनों ने छठे ओवर में आवेश खान की बॉल पर 16 रन बनाए। आवेश की आखिरी तीन बॉल पर बाउंड्री लगी। इससे पहले फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हुए।

02:24 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रहाणे ने राठी की बॉल पर लगातार को चौके लगाए

5वें ओवर में अजिंक्य रहाणे ने दिग्वेश राठी की बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। उन्होंने चौथी और 5वीं बॉल पर बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। राठी के इस ओवर से 10 रन आए।

02:17 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शमी के दूसरे ओवर से 5 रन आए, एक चौका पड़ा

कोलकाता की पारी के तीसरे और मोहम्मद शमी के दूसरे ओवर से 5 रन आए। इसमें एक चौका शामिल रहा। शमी ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए थे।

02:11 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया, एलन आउट

फिन एलन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

फिन एलन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

दूसरे ओवर में कोलकाता ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रिंस यादव ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया।

कमेंटेटर मोहम्मद कैप ने दिग्वेश के कैच पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा- दिग्वेश का पैर बाउंड्री पर था। उसके बाद भी अंपायर ने बैटर को आउट दे दिया।

02:06 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शमी के पहले ओवर से 6 रन आए

कोलकाता की पारी का पहला ओवर मोहम्मद शमी ने डाला। उन्होंने इस ओवर में महज 6 रन दिए। शुरुआती 5 ओवर में 2 रन ही आए थे, लेकिन आखिरी बॉल पर चौका आ गया। रहाणे और एलन की जोड़ी नाबाद है।

01:57 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वॉर्मअप सेशन का फोटो देखिए

01:49 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

KKR की प्लेइंग-11 देखिए

01:45 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

LSG की प्लेइंग-11 देखिए

01:44 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

टॉस के दौरान ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे। (फोटो- BCCI)

टॉस के दौरान ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे। (फोटो- BCCI)

लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान ऋषभ पंत ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। अजिंक्य रहाणे की टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई है। उन्होंने बताया कि वरुण चक्रवर्ती इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं।

01:35 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता के खिलाफ लखनऊ ने 4 मैच जीते

KKR और LSG के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं। कोलकाता को 2 में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें लखनऊ ने बाजी मारी थी।

कोलकाता में खेले गए 3 मैचों में भी लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है, उसे 2 जीत मिली हैं, जबकि केकेआर सिर्फ 1 मैच जीत सकी है।

01:35 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अंगकृष रघुवंशी के नाम दो अर्धशतक

इस सीजन में कोलकाता के टॉप परफॉर्मर में अंगकृष रघुवंशी और ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हैं। अंगकृष ने 3 मैचों में 110 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 169.23 रहा है।

गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/41 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की रही है।

01:34 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ऋषभ पंत LSG के टॉप स्कोरर

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के टॉप परफॉर्मर्स में कप्तान ऋषभ पंत, ऐडन मार्करम, अब्दुल समद और मिचेल मार्श शामिल हैं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। बॉलिंग में प्रिंस यादव टॉप पर हैं।

01:24 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • ईडन गार्डन्स की पिच 9 अप्रैल को आमतौर पर बैटिंग के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। यहां की सतह फ्लैट होती है, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है।
  • मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को भी कुछ टर्न मिल सकता है, खासकर अगर पिच थोड़ी सूखी हुई तो। लेकिन ओवरऑल यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है।
  • अगर मैच के दौरान बारिश होती है या पिच में नमी रहती है, तो पेसर्स को अतिरिक्त स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, जिससे शुरुआत के ओवर्स और अहम हो जाएंगे। यहां में इस सीजन अब तक खेले गए दोनों मैचों में 200+ स्कोर बने हैं।

01:17 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में 90% बारिश के आसार

कोलकाता में आज होने वाले मैच में बारिश खलल डाल सकती है। यहां करीब 90% बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है।

दिन के समय तापमान लगभग 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात में यह 26–28 डिग्री तक गिर सकता है।

01:16 PM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में कोलकाता-लखनऊ मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.