Headlines

Praggnanandhaa Wins Grand Chess Tour 2026


  • Hindi News
  • Sports
  • Praggnanandhaa Wins Grand Chess Tour 2026 | Beats Caruana In St. Louis

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. आर प्रज्ञानानंदा ने 2026 ग्रैंड चेस टूर का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मैच में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को 15-13 के अंतर से हराया। यह प्रज्ञानानंद का पहला GCT फाइनल टाइटल है। यह टूर्नामेंट अमेरिका के सेंट लुइस में खेला गया।

इस जीत के साथ आर प्रज्ञानानंदा को $200,000 (लगभग ₹1.67 करोड़) की प्राइज मनी मिली। पूरे 2026 ग्रैंड चेस टूर सीजन के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कुल $404,354 (लगभग ₹3.38 करोड़) की कमाई की है। 6 पॉइंट पीछे रहने के बाद प्रज्ञानानंदा ने की शानदार वापसी

फाइनल मुकाबले के आखिरी दिन की शुरुआत में आर प्रज्ञानानंदा कारूआना से 6 पॉइंट पीछे चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने दिन की शुरुआत में ही दोनों रैपिड गेम्स जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की और स्कोर में बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद हुए ब्लिट्ज मैचों में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन बराबरी का रहा, जिससे प्रज्ञानानंदा ने 2 पॉइंट की बढ़त बनाए रखी और 15-13 के अंतिम स्कोर के साथ पहली बार ग्रैंड चेस टूर का खिताब अपने नाम किया। तीसरे नंबर के मैच में वेस्ली सो की जीत

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को 18-12 के अंतर से हराया। रैपिड सेक्शन में दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा, लेकिन वेस्ली सो ने लगातार चारों ब्लिट्ज गेम्स जीतकर एक मैच शेष रहते ही जीत तय कर ली। 2027 ग्रैंड चेस टूर के लिए टॉप 3 खिलाड़ी क्वालीफाई

इस टूर्नामेंट के फाइनल नतीजों के साथ ही अगले सीजन यानी 2027 ग्रैंड चेस टूर के लिए टॉप 3 खिलाड़ियों ने डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया है। इन 3 खिलाड़ियों में विजेता आर. प्रज्ञानानंदा, उपविजेता फैबियानो कारूआना और तीसरे स्थान पर रहने वाले वेस्ली सो शामिल हैं। टूर्नामेंट सिंगल-एलिमिनेशन नॉकआउट फॉर्मेट में खेला गया, जिसमें चार खिलाड़ियों फैबियानो कारूआना, वेस्ली सो, विंसेंट कीमर और आर. प्रज्ञानानंदा ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *