53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारत ने नंबर-3 टेस्ट बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की पीठ पर उनका नाम और जर्सी नंबर छप गया है। कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन मिलने के बाद श्रीलंका ने लगातार 2 पारियों में बैटिंग की। इसकी वजह से भारतीय खिलाड़ी 243.4 ओवर तक फील्डिंग करते रहे।
इससे पहले पडिक्कल ने पहली पारी में 127 ओवर तक बल्लेबाजी की। वे 11वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 138वें ओवर में भारतीय पारी घोषित होने तक नाबाद रहे।
कोलंबो में दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारत ने श्रीलंका से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती।

पडिक्कल ने तीन पारियों में 2 शतक लगाए।
पडिक्कल ने लिखा- सूरज ने टैटू दे दिया
पडिक्कल ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में सीरीज की कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- सीरीज में मिले वसर के लिए बेहद आभारी हूं। आगे और बेहतर करने की भूख है। सीरीज से काफी कुछ सीखा। इसके बाद उन्होंने लिखा कि सूरज की धूप ने मुझे एक टैटू दे दिया है।
पडिक्कल ने सीरीज में 2 शतक लगाए
पडिक्कल ने सीरीज की तीन पारियों में 2 शतक के साथ 328 रन बनाए। उन्होंने 167, 44 और 117 रन की पारियां खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का चुना गया।
पडिक्कल ने अपने करियर में चार टेस्ट मैच खेले है। इसकी छह पारियों में 418 रन उनके नाम हैं। उनका औसत 69.66 रहा है। उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं।

पंत ने कंधे की चोट की तस्वीर शेयर की
रिषभ पंत के कंधे पर चोट लगी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दाएं कंधे की चोट की तस्वीर साझा की और इसे छोटा सा सुवेनियर बताया।
चोट के कारण पंत बेंच पर बैठे रहे और ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। पंत सीरीज में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
उन्होंने तीन पारियों में 168 रन बनाए। उनका औसत 56.00 और स्ट्राइक रेट 76 से ज्यादा रहा, जिसमें दो अर्धशतक और 66 रन का बेस्ट स्कोर शामिल है।
कोलंबो टेस्ट मैच की खबर पढ़ें…
श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट:फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया, सोनल दिनूषा का दोनों पारियों में शतक

श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया है। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। पूरी खबर पढ़ें…
——————————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
एशियाड में क्रिकेट की B टीमें भेज सकता है भारत:जापान में सुविधाओं से BCCI नाराज; होटल के कमरे छोटे, स्टेडियम से 20km दूर

भारत जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट की ‘B टीम’ भेज सकता है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार BCCI जापान में मिलने वाली सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है। एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
