Headlines

मिस्बाह-उल-हक ने चयन समिति से इस्तीफा दिया:पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया, मार्च में संभाला था पद




मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान की पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है। यह फैसला PCB की ओर से टेस्ट टीम और टीम मैनेजमेंट में बड़े बदलाव करने के अगले दिन आया है। क्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि PCB ने अभी मिस्बाह का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद छोड़ने का भी फैसला किया है। पाकिस्तान तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे है। लॉर्ड्स में 194 रन से हार के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले टेस्ट टीम से सात खिलाड़ियों को बाहर किया और सरफराज अहमद व उमर गुल को क्रमश: हेड कोच और बॉलिंग कोच के पद से हटा दिया। टेस्ट टीम और मैनेजमेंट में बदलाव तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाना है। टीम से रिलीज किए गए सात खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। पांच ऐसे खिलाड़ी, जिन्हें अभी टेस्ट डेब्यू नहीं करना है, टीम में शामिल होंगे। इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह के नाम हैं। इनके साथ सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल भी टेस्ट टीम में जुड़ेंगे। व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को टेस्ट कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। PCB में मिस्बाह की भूमिकाएं 2017 में पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के तौर पर संन्यास लेने के बाद मिस्बाह ने PCB में कई जिम्मेदारियां संभालीं। 2019 में उन्हें हेड कोच और चीफ सेलेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अक्टूबर 2020 तक दोनों पदों पर काम किया। इसके बाद उन्होंने चीफ सेलेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह हेड कोच की जिम्मेदारी पर ध्यान देने लगे। अगले साल उन्होंने हेड कोच का पद भी छोड़ दिया। दो साल बाद तत्कालीन एडहॉक मैनेजमेंट कमेटी के प्रमुख जका अशरफ ने उन्हें सलाहकार बनाया। इसके बाद से वह PCB से जुड़े रहे। घरेलू क्रिकेट में भी निभाई जिम्मेदारी मौजूदा मैनेजमेंट के 2024 में कार्यभार संभालने के बाद मिस्बाह को अब समाप्त हो चुके पुरुष चैंपियंस कप के पांच मेंटर्स में शामिल किया गया था। उन्होंने घरेलू प्रतियोगिताओं में महिला टीमों को भी मेंटर किया। पिछले महीने मुल्तान में शाहीन अफरीदी की कप्तानी में नेशनल चैंपियंस कप का 50 ओवर वाला खिताब जीतने वाली पाकिस्तान गोल्ड टीम के कोच भी मिस्बाह ही थे। इस साल मार्च में मिस्बाह को चार सदस्यीय चयन समिति में शामिल किया गया था। इस समिति में आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक भी हैं। मिस्बाह का PCB के साथ साल में 180 दिन काम करने वाला बैटिंग सलाहकार का कॉन्ट्रैक्ट भी था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *