![]()
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी भारत के न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के तहत इंग्लिश फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलेंगे। उन्होंने सरे के साथ करार किया है। नबी काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 के तीन मैच खेलेंगे। इसकी शुरुआत बुधवार को द ओवल में यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले से होगी। यह दौरा उन्हें उन परिस्थितियों का अनुभव देगा, जो नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दो टेस्ट मैचों के दौरान मिल सकती हैं। इंडिया ए सीरीज से पहले लौटेंगे नबी के भारत लौटने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए सीरीज में खेलना है। चार दिवसीय मैचों की यह सीरीज 22 सितंबर से शुरू होगी। श्रीलंका सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल हुए थे जसप्रीत बुमराह को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला था। इसके बाद इसी महीने की शुरुआत में नबी को श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, नबी दोनों टेस्ट मैचों में टीम से बाहर रहे। भारत ने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को अपने दो मुख्य तेज गेंदबाजों के तौर पर उतारा। रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए 2025-26 का सीजन नबी के लिए सफलता वाला रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई और 60 विकेट लिए। इनमें फाइनल के पांच विकेट भी शामिल थे। इस अभियान के दौरान नबी ने केएल राहुल, करुण नायर और आर स्मरण को भी आउट किया। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेले नबी ने इसी दौरान आईपीएल में डेब्यू किया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने टीम के लिए पांच मैच खेले, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया। उनका इकॉनमी रेट 11.46 रहा। सरे की टीम में पहले से कई भारतीय खिलाड़ी हैं। इनमें महिपाल लोमरोर और राहुल चाहर शामिल हैं। साई सुदर्शन इस क्लब के लिए पहले दो बार खेल चुके हैं।
Source link
आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे से काउंटी खेलेंगे:टीम से जुड़े, कल से यॉर्कशायर से पहला मैच