Headlines

LPG बुकिंग अंतर अब शहर-गांव में समान:केंद्र ने 25 दिन में रिफिल बुकिंग की छूट दी, तेल कंपनियों को तुरंत लागू करने का आदेश




अब गांवों में भी लोग 25 दिन में गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में घरेलू LPG सिलेंडर बुक करने का 45 दिन का नियम खत्म कर 25 दिन कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर रिफिल बुकिंग का अंतराल 25 दिन है। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को बताया कि सरकार ने सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को इस नए नियम को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। ईरान जंग के दौरान पाबंदियां लगाई थीं सुरेश गोपी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग के दौरान LPG सप्लाई पर दबाव था। इसके चलते 9 मार्च 2026 को शहरी इलाकों में रिफिल बुकिंग का अंतर 25 दिन और 12 मार्च को ग्रामीण इलाकों में 45 दिन कर दिया गया था। सप्लाई की स्थिति सुधरने के बाद फैसला मंत्री ने कहा कि LPG सप्लाई की मौजूदा स्थिति में सुधार हुआ है और रिफिल का बैकलॉग काफी कम हुआ है। इसी वजह से केंद्र सरकार ने यह पाबंदी हटा दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *