Headlines

कल्याण में सब-इंजीनियर को पहनाया गड्ढों वाली तस्वीरों का शॉल:शिवसेना UBT की महिला पार्षद बोलीं- सड़कें ठीक करवा दो, असली शॉल देंगे




ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली इलाके में सड़कों की खराब हालत के विरोध में शिवसेना (UBT) की दो महिला पार्षदों ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के एक अधिकारी को गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरों वाला शॉल पहनाया। PTI के मुताबिक, पार्षद स्वप्नाली केने और अपर्णा भोईर ने KDMC कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने KDMC के सब-इंजीनियर से सड़क की खराब हालत को लेकर सवाल किए। कल्याण पश्चिम की सड़कों को लेकर प्रदर्शन पार्षदों ने दावा किया कि कल्याण पश्चिम के कई इलाकों में सड़कें बुरी तरह टूट चुकी हैं और वहां बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इनमें रामबाग लाइन नंबर 4 और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों के ठीक सामने का रास्ता भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान स्वप्नाली केने और अपर्णा भोईर ने KDMC के सब-इंजीनियर को गड्ढों और खराब सड़कों की तस्वीरों वाला शॉल ओढ़ाया। पार्षदों ने कहा कि सड़कें ठीक होने के बाद वे अधिकारी को खुशी से पारंपरिक शॉल भेंट करेंगी। सड़कों की मरम्मत कब तक पूरी होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *