![]()
अगस्त में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% हो गई। जुलाई में यह 4.45% थी। महंगाई बढ़ने की बड़ी वजह खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी रही। सरकार ने आज, 14 सितंबर को रिटेल महंगाई यानी CPI के आंकड़े जारी किए है। इसके अनुसार अगस्त में खाद्य महंगाई 5.95% रही। जुलाई में यह 5.52% थी। RBI ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए CPI महंगाई दर 5% रहने का अनुमान जताया है। दूसरी तिमाही में इसके 4.7%, तीसरी तिमाही में 5.9% और चौथी तिमाही में 5.5% रहने का अनुमान है।
Source link
अगस्त में रिटेल महंगाई बढ़कर 4.82% हुई:जुलाई में ये 4.45% पर थी, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े