5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार उनके करियर का सबसे दुखद पल था। उन्होंने जतिन सप्रू के यूट्यूब शो में कहा- ‘240 रन का टारगेट हासिल किया जा सकता था, इसलिए वह हार ज्यादा चुभती है।’
भारत 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड से 18 रन से हार गया था। टीम 240 रन के जवाब में 49.3 ओवर में 221 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
35 साल के भुवनेश्वर नवंबर 2022 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि अब वह वापसी की उम्मीद में नहीं बैठे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर दोबारा देश के लिए खेलने का मौका मिला, तो यह उनके लिए बेहद खुशी की बात होगी।

भुवनेश्वर IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेलते हैं। उन्होंने टीम को पिछले 2 टाइटल जीतने में मदद की।
मैचा बारिश की वजह से 2 दिन तक खेला गया था
भुवनेश्वर ने स्वीकार किया कि 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की तुलना में 2019 की हार पचाना कहीं ज्यादा मुश्किल था। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए उस मैच में भारतीय टीम ने रनचेज में 5 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। तब रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) की पारियों से भारत लक्ष्य के करीब पहुंचा था।
बारिश की वजह से यह मैच 2 दिन खेला गया था। इससे भारतीय टीम क मैदान की नमी का भी असर पड़ा, हालांकि उन्होंने माना कि शायद जीत भारत की किस्मत में ही नहीं थी।
वापसी का अब इंतजार नहीं, लेकिन मौका मिला तो होगी खुशी
नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम से बाहर हुए भुवनेश्वर ने कहा कि शुरुआत में उन्हें एक फोन कॉल के आधार पर अगली 1-2 सीरीज में मौके की उम्मीद थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सच्चाई को स्वीकार कर लिया। एडिलेड में 2022 T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारने के बाद ही उन्होंने अपनी पत्नी नूपुर से कह दिया था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है, क्योंकि चयनकर्ता हार के बाद भविष्य की ओर देखते हैं।
IPL में हालिया दो खिताबी सीजन में लगातार दमदार गेंदबाजी करने के बावजूद भुवनेश्वर ने कहा कि वह अब किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहे हैं और भारत के लिए दोबारा खेलना उनके लिए अतिरिक्त खुशी की बात होगी।
IPL में RCB के लिए पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद वह किसी फोन कॉल का इंतजार नहीं कर रहे हैं।
