- Hindi News
- Business
- Share Bazaar LIVE | Sensex Nifty Trading Update; Metal Pharma Shares Rise
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 18 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।
एशियाई बाजारों में आज बढ़त
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6878 | +167 | +2.39% |
| निक्केई (जापान) | 64662 | +526 | +0.82% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 24772 | +168 | +0.75% |
अमेरिकी बाजार में भी कल बढ़त रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51778 | 316 | 0.61% |
| नैस्डैक | 26418 | 440 | 1.69% |
| S&P 500 | 7638 | 86 | 1.14% |
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 8,219 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 3,618 | 10,212 | 64,760 |
| FII/FPI | -3,209 | -8,219 | -18,813 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा
इससे पहले कल यानी 18 सितंबर को सेंसेक्स 22 अंक की गिरावट के साथ 74,315 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 53 अंक की बढ़त रही, यह 23,271 पर बंद हुआ। फार्मा, मीडिया और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही थी। वहीं बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही थी।

