Headlines

Warren Buffett Steps Down As Berkshire Hathaway Chairman


  • Hindi News
  • Business
  • Warren Buffett Steps Down As Berkshire Hathaway Chairman | Howard Buffett

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने शुक्रवार, 18 सितंबर को बताया कि बफे अब चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे।

कंपनी के लंबे समय से तय उत्तराधिकार योजना यानी सक्सेशन प्लान के तहत बोर्ड ने वॉरेन बफे के बेटे हॉवर्ड बफे को नया चेयरमैन चुना है। वहीं ग्रेग एबेल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और सुजैन डेकर लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे।

वॉरेन के योगदान की तुलना नहीं की जा सकती

बर्कशायर बोर्ड की ओर से सीईओ ग्रेग एबेल ने कहा कि अमेरिकी बिजनेस के इतिहास में बर्कशायर और इसके शेयरहोल्डर्स पर वॉरेन के योगदान की कोई तुलना नहीं की जा सकती।

एबेल ने आगे कहा कि वॉरेन के बनाए गए कल्चर और वैल्यू कंपनी के फोकस में बने रहेंगे और हॉवर्ड बफे इसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

हॉवर्ड बफे 1993 से बर्कशायर के बोर्ड में शामिल हैं

हॉवर्ड बफे 1993 से बर्कशायर के बोर्ड में डायरेक्टर के तौर पर शामिल हैं। वे 1999 से हॉवर्ड जी बफे फाउंडेशन को लीड कर रहे हैं, जो ग्लोबल फूड सिक्योरिटी एंड कनफ्लिक्ट रेजोल्यूशन पर काम करता है।

हॉवर्ड कई पब्लिक और प्राइवेट कंपनियों के बोर्ड में रह चुके हैं और करीब एक दशक तक यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के गुडविल एम्बेसडर अगेंस्ट हंगर भी रहे हैं।

वॉरेन बफे ने 9 महीने पहले CEO पद से इस्तीफा दिया था

वॉरेन बफे ने 31 दिसंबर को बर्कशायर हैथवे के CEO पद से इस्तीफा दिया था। बफेट जिस कंपनी के दम पर दुनिया के 10वें सबसे अमीर इंसान बने, उसे खरीदना ही वे अपनी जिंदगी की ‘सबसे बड़ी गलती’ मानते हैं।

बफे ने यह कंपनी किसी बिजनेस डील के लिए नहीं, बल्कि गुस्से में आकर खरीदी थी। वहीं एक बार रिटायरमेंट पर बफे ने कहा था कि इस बारे में सोचना भी नामुमकिन है। मेरे लिए यह मौत से भी बदतर होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *