![]()
मुंबई में रविवार सुबह कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW ने चार पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। हादसे के बाद चारों घायलों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) के अनुसार, चार में से तीन लोगों को मृत घोषित किया गया। कैसे हुआ हादसा कोस्टल रोड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, BMW तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया। हादसे की वजह ओवरस्पीडिंग बताई गई है। BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। तभी लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास उसने चार पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। दो मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान शनाय गज्जल और धिर्या सेठ के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी सामने नहीं आई है। एक 20 वर्षीय युवक को अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।
Source link
मुंबई में तेज रफ्तार BMW ने 4 लोगों को रौंदा:3 की मौत, 20 साल का युवक गंभीर