Headlines

Indian MMA Fighter Varun Sanyal Declared Unfit


  • Hindi News
  • Sports
  • Nagoya Asian Games: Indian MMA Fighter Varun Sanyal Declared Unfit

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नागोया में एशियन गेम्स के दौरान भारतीय MMA फाइटर वरुण सान्याल 77 KG वेट के क्वार्टरफाइनल से पहले मेडिकल अनफिट घोषित कर दिए गए। मुकाबले के लिए वजन कम करने के दौरान सॉना में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। एक नेपाली खिलाड़ी ने उन्हें देखा और मेडिकल टीम तक पहुंचाने में मदद की।

वजन घटाने के दौरान बिगड़ी तबीयत

MMA में खिलाड़ियों को तय वेट कैटेगरी में उतरना होता है। क्वार्टरफाइनल से पहले तय वजन हासिल करने के लिए वरुण सॉना में गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। नेपाली खिलाड़ी की मदद से उन्हें मेडिकल टीम तक पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद MMA इंडिया के अध्यक्ष निखिल कुंदर और भारतीय अधिकारी भी वहां पहुंचे। डॉक्टरों ने वरुण की जांच की और उन्हें मुकाबले के लिए मेडिकल रूप से अनफिट घोषित कर दिया। इसके कारण वे 77 KG वेट के क्वार्टरफाइनल में नहीं उतर सके। उनका क्वार्टरफाइनल बहरीन के मुखम्मद नबीयेव से होना था। वरुण को प्रीलिमिनरी राउंड में बाई मिली थी, इसलिए वे सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे।

लंदन से नागोया तक लंबा सफर

27 साल के वरुण लंदन से मुंबई और फिर सिंगापुर होते हुए जापान पहुंचे थे। नागोया पहुंचने के बाद एक्रेडिटेशन से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण उन्हें गेम्स विलेज में कमरा मिलने में 10 घंटे से ज्यादा समय लग गया।

कमरा मिलने के बाद भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस कमरे में उन्हें ठहराया गया था, उस पर दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपना दावा किया था। इससे उन्हें आराम के लिए उपलब्ध समय और कम हो गया।

बिस्तर तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह थक चुके थे

वरुण ने मीडिया से कहा, ‘जब मैं आखिरकार अपने कमरे में पहुंचा और बिस्तर पर गिरा, तब मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका था।’

डॉक्टरों की मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण वरुण 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में नहीं उतर सके। इस तरह उनका एशियन गेम्स अभियान मुकाबला खेले बिना ही खत्म हो गया।

———————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड:श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया, तीसरा मैच 8 विकेट से जीता

इंग्लैंड ने 55 दिन बाद भारत से T20I की नंबर-1 रैंकिंग फिर छीन ली। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में श्रीलंका को तीसरे T20I में 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की।

श्रीलंका के 124 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 62 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया। यह 120+ रन के लक्ष्य का सबसे तेज T20I चेज है। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.