Headlines

मेलोनी बोलीं- इटली में बुर्का और नकाब पर बैन लगाएंगे:अभी दुनिया के 24 देशों में रोक; कहा- स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित होगी




इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को कहा कि स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाई जाएगी। कैबिनेट जल्द इस पर फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित की जाएगी। मेलोनी ने रोम में अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के युवा संगठन के राष्ट्रीय महोत्सव में यह घोषणा की। नियमों के तहत विदेशी छात्रों के उन पेरेंट्स को इटैलियन भाषा की क्लास करनी होगी, जिनके बच्चों को स्कूल व्यवस्था में घुलने-मिलने में दिक्कत है। कानून बनने के लिए सरकार की मंजूरी के बाद संसद से 60 दिनों के भीतर स्वीकृति जरूरी होगी। मेलोनी ने कहा, “जो भी इटली आता है और यहां अपना भविष्य बनाना चाहता है, उसे हमारी भाषा सीखनी होगी। उसे हमारी संस्कृति समझनी होगी और हमारे नियमों का सम्मान करना होगा। लोगों को अपनाने का यही एक गंभीर तरीका है।” अभी फ्रांस और चीन समेत दुनिया के 24 देशों में बुर्का और नकाब पर बैन है। खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *