Headlines

शेफाली विमेंस बैटर्स रैंकिंग में टॉप-4 में पहुंचीं:बांग्लादेश के खिलाफ शतक का फायदा मिला; बॉलर्स में श्री चरणी-दीप्ति शर्मा टॉप-2 में बरकरार




भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा विमेंस टी-20 बैटर्स रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके 756 रेटिंग पॉइंट हैं। उन्होंने स्मृति मंधाना और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़कर टॉप-4 में जगह बनाई। बॉलर्स रैंकिंग में भारत की लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी पहले और दीप्ति शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। एशिया कप से एशियन गेम्स तक लगातार रन बनाए शेफाली ने एशिया कप के सेमीफाइनल में 64 और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 68 रन बनाए थे। इसके बाद एशियन गेम्स में भी उनका शानदार फॉर्म जारी रहा। जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 15 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 49 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेलकर अपना पहला इंटरनेशनल व्हाइट-बॉल शतक लगाया। वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनीं। फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शेफाली ने 48 रन बनाए और स्मृति मंधाना के साथ भारत को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने यह मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स विमेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता। एशिया कप से एशियन गेम्स तक उनके 64, 68, 40*, 100* और 48 रन के प्रदर्शन ने उनकी ICC रैंकिंग में भी बड़ा सुधार किया। बॉलर्स में श्री चरणी नंबर-1, दीप्ति नंबर-2 टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में भारत की एन श्री चरणी और दीप्ति शर्मा टॉप-2 पर बनी हुई हैं। श्री चरणी नंबर-1 और दीप्ति नंबर-2 पर हैं। श्री चरणी एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लेकर 804 रेटिंग पॉइंट तक पहुंची थीं। यह ICC टी-20 रैंकिंग में किसी भारतीय महिला क्रिकेटर का सबसे बड़ा रेटिंग स्कोर है। दीप्ति ने भी हाल के टूर्नामेंट में लगातार विकेट लेकर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए रखी है। भारतीय गेंदबाजों में क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा मिला है। क्रांति 15 स्थान ऊपर चढ़कर 57वें नंबर पर पहुंची हैं, जबकि नंदनी 22 स्थान की छलांग के साथ 72वें नंबर पर हैं। दोनों ने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पॉइंट हासिल किए हैं। ऑलराउंडर्स रैंकिंग में दीप्ति शर्मा पांचवें स्थान पर ऑलराउंडर्स रैंकिंग में दीप्ति शर्मा पांचवें स्थान पर हैं। उनके 370 रेटिंग पॉइंट हैं। वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज 502 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 पर हैं। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर 465 पॉइंट के साथ दूसरे और श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 420 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ————————
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड
भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता; श्रीलंका को 147 रन से हराया भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *