Headlines

IPL 2027 Auction in Goa


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था।   - Dainik Bhaskar

IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था।

IPL 2027 का ऑक्शन गोवा में होगा। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिसंबर में मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।

पिछले तीनों ऑक्शन भारत से बाहर हुए थे। 2024 में दुबई, 2025 में सऊदी अरब के जेद्दा और 2026 में अबूधाबी में नीलामी कराई गई थी।

IPL ऑक्शन की तारीख और शहर तय नहीं

ऑक्शन की तारीख और शहर अभी तय नहीं हुआ है। वेन्यू चुनते समय BCCI फ्रेंचाइजियों और उनके डेलिगेशन के ठहरने की व्यवस्था को सबसे ज्यादा महत्व देगा।

अक्टूबर से दिसंबर तक भारत में वेडिंग सीजन होने के कारण 5-स्टार होटल में पर्याप्त कमरे मिलना भी एक बड़ा फैक्टर रहेगा। BCCI को ऑक्शन के लिए दो रातों के लिए 100 से ज्यादा कमरों की जरूरत होती है।

IPL 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में हुआ था।

IPL 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में हुआ था।

भारत-A विमेंस के मैच का वेन्यू बदला गया

भारत-A महिला और ऑस्ट्रेलिया-A महिला के बीच होने वाले अनऑफिशियल टेस्ट मैच का वेन्यू बदल दिया गया है। यह मैच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धर्माशाला में खेला जाना था। अब यह मुकाबला मोहाली के PCA IS बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।

BCCI की मीडिया रिलीज के अनुसार, धर्मशाला में लगातार बारिश और मैदान की स्थिति को देखते हुए मैच का वेन्यू बदला गया है।

PCA IS बिंद्रा स्टेडियम दोनों टीमों के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज की भी मेजबानी कर रहा है।

——————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान के बॉलिंग कोच नॉफ्के छोड़ेंगे टीम:एशियन गेम्स आखिरी असाइनमेंट होगा; नीदरलैंड के हेड कोच बने

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच एशले नॉफ्के ने पद छोड़ने का फैसला किया है। एशियन गेम्स 2026 उनका आखिरी असाइनमेंट होगा। इसके बाद वे नीदरलैंड की पुरुष टीम के हेड कोच का पद संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.