Headlines

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज




फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक बुधवार को सामने आया है। पोस्टर में रणबीर का इंटेंस और रॉ अंदाज नजर आ रहा है। रणबीर मोटी मूंछों, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक किरदार के रफ और मजबूत अंदाज की झलक देता है। शर्ट पर खून के दाग फिल्म की डार्क और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करते हैं। वहीं, गॉगल्स उनके किरदार को स्टाइलिश लुक दे रहे हैं।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को। फिल्मों में मिलते हैं!” पोस्टर में रणबीर का यह अवतार उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। ‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म की रिलीज डिटेल ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्‌ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *