- Hindi News
- Business
- Fuel Crisis India | Diesel Rationing At Jio Nayara Pumps Amid Price Hike
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जियो और नयारा जैसी प्राइवेट कंपनियों ने एक बार में 50 लीटर से ज्यादा डीजल न देने की लिमिट तय की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन कंपनियों ने डीजल की राशनिंग शुरू कर दी है। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग और तनाव के चलते कच्चा तेल 110 डॉलर के पार जाना है।
हालांकि, देश के 90% से ज्यादा पेट्रोल पंप चलाने वाली सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। वहां पहले की तरह ही पूरा डीजल मिल रहा है।
