Headlines

India-A vs Australia-A Test | Kumar Kushagra Century, Shams-Tushar Shine


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 162 रन से हरा दिया। पुडुचेरी में खेले गए मुकाबले में 363 रन के टारगेट का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया-ए 200 पर ऑलआउट हो गई।

भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम 171 रन पर सिमट गई। इस तरह इंडिया-ए को पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में 199 रन बनाने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया-ए के सामने जीत के लिए 363 रन का टारगेट रखा है।

तीसरे दिन भारत दसरी पारी में 199 पर ऑलआउट

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन इंडिया-ए की टीम दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए। पूरी खबर…

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-A 171 रन पर ऑलआउट

इंडिया-A ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-A को 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। पुडुचेरी में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 55.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। पूरी खबर…

पहले दिन सुदर्शन, कुशाग्र और कोटियन की फिफ्टी

इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं।

तनुश कोटियन 68 और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले कुमार कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया-A के गेंदबाज कोरी रोचिसियोली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.