Headlines

Rohit Sharma on Virat Kohli: Target 2027 World Cup Win


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2027 वनडे वर्ल्ड कप विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए आखिरी ICC टूर्नामेंट होगा। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे से पहले जियोस्टार से बातचीत में कोहली पर बात की है।

रोहित ने कहा- ‘जब से हमने शुरुआत की थी, तब से अब तक कुछ नहीं बदला है। मैदान पर खुद को पेश करने के मामले में हम दोनों अलग हैं। टीम को लेकर हमारी सोच लगभग एक जैसी है। हमारा लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है।’

रोहित ने कहा- कोहली के साथ खेलना काफी मजेदार

रोहित ने बताया कि दोनों के बीच वर्ल्ड कप की अहमियत पर चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा- ‘हमारे बीच चर्चा इस बात पर होती है कि हम क्या कर सकते हैं।’

उन्होंने कहा- ‘जब हम साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो चर्चा होती है कि किस गेंदबाज पर हमला करना है, किससे सिंगल लेना है और क्या करना है।’

रोहित ने कहा- कोहली को कुछ समझाने की जरुरत नहीं होती

रोहित ने कहा- ‘कोहली इतने सालों से खेल रहे हैं। 2027 वर्ल्ड कप हो या 2023 वर्ल्ड कप, उन्हें कुछ समझाने की जरूरत नहीं है। वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप होता है।’

उन्होंने कहा- ‘हमें टूर्नामेंट जीतना है, सीरीज जीतनी है और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है। हमें यह भी देखना है कि हम किन खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं।’

रोहित ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता

कोहली 2011 की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। वहीं रोहित शर्मा अब तक वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सके हैं।

रोहित की कप्तानी में भारत 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा था। हालांकि, टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.