![]()
1 अक्टूबर से वॉट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर कंपनियों की तरफ से कस्टमर को भेजे जाने वाले मैसेजेस पर चार्ज लगेगा। अभी ग्राहक के मैसेज के पूछताछ वाले मैसेज के बाद 24 घंटे तक कंपनियां मुफ्त जवाब भेज सकती हैं। अब इस अवधि में भेजे हर सेवा संदेश पर अलग शुल्क लगेगा। ऑर्डर की पुष्टि और डिलीवरी अपडेट जैसे मैसेज भी फ्री नहीं रहेंगे। हर बिजनेस नंबर को महीने में पहले 1,000 सर्विस मैसेज मुफ्त मिलेंगे। इसके बाद कर्मचारी या चैटबॉट से भेजे हर मैसेज पर शुल्क लगेगा। ग्राहक की ओर से कंपनी को भेजे मैसेज पर कोई शुल्क नहीं होगा। सामान्य वॉट्सएप और छोटे कारोबारों के लिए बने मुफ्त वॉट्सएप बिजनेस एप पर यह नियम लागू नहीं होगा। कंपनियों को 30 सितंबर तक भुगतान का तरीका अपने अकाउंट में जोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर 1 अक्टूबर से उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रोक दी जाएगी। वॉट्सएप बिजनेस के पेड मैसेज: 15 सवाल-जवाब में समझें 1. 1 अक्टूबर से वॉट्सएप में क्या बदल रहा है? 1 अक्टूबर 2026 से कंपनियों की ओर से वॉट्सएप बिजनेस पर भेजे जाने वाले कुछ सर्विस मैसेज पेड हो जाएंगे। यानी कंपनियों को ऐसे मैसेज भेजने के लिए वॉट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा को शुल्क देना होगा। 2. अभी तक क्या होता था? कुछ नॉन टेंपलेट सर्विस मैसेजेस और 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो के दौरान भेजे जाने वाले कुछ यूटिलिटी मैसेज पर कंपनियों से शुल्क नहीं लिया जाता था। अब इस व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। 3. सर्विस मैसेज क्या होता है? जब कोई ग्राहक कंपनी से वॉट्सएप पर बातचीत करता है और कंपनी की ओर से उसे कस्टमर सर्विस कर्मचारी या थर्ड पार्टी AI सिस्टम जवाब देता है, तो उसे सर्विस मैसेज कहा जाता है। 4. क्या कंपनी खुद से सर्विस मैसेज भेजकर नई बातचीत शुरू कर सकती है? नहीं। सर्विस मैसेज तभी भेजा जा सकता है जब ग्राहक के साथ 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो खुली हो। 5. 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो क्या है? जब ग्राहक कंपनी को वॉट्सएप पर मैसेज करता है, तो उसके बाद एक निर्धारित 24 घंटे की अवधि होती है, जिसमें कंपनी ग्राहक को जवाब दे सकती है। इसी दौरान भेजे जाने वाले कुछ मैसेज सर्विस मैसेज की कैटेगरी में आते हैं। 7. क्या मार्केटिंग मैसेज भी पेड हैं? हां। कंपनियों से मार्केटिंग, यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन टेंपलेट मैसेज के लिए पहले से शुल्क लिया जाता है। 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज भी पेड कैटेगरी में जुड़ जाएंगे।
8. भारत में सर्विस मैसेज की कीमत कितनी होगी? मेटा के अनुसार इसकी कीमत हर बाजार के हिसाब से होगी। भारत में सर्विस मैसेज की दर यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन मैसेज की दर के बराबर होगी। 11. कंपनियों को 30 सितंबर तक क्या करना होगा? वॉट्सएप बिजनेस इस्तेमाल करने वाली कंपनियों को अपने अकाउंट में पेमेंट मेथेड जोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर 1 अक्टूबर से उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रोक दी जाएगी। 13. क्या हर वॉट्सएप बिजनेस मैसेज अब पेड हो जाएगा? नहीं। सभी मैसेज पर शुल्क नहीं लगेगा। Meta ने फ्री एंट्री पॉइंट विंडो में बदलाव नहीं किया है। 14. फ्री एंट्री पॉइंट विंडो क्या है? अगर कोई ग्राहक ऐसे विज्ञापन पर क्लिक करके वॉट्सएप पर आता है, जिसमें वॉट्सएप चैट खोलने का विकल्प होता है, तो उसएंट्री पॉइंट विंडो के दौरान भेजे गए मैसेज की डिलीवरी मुफ्त रहती है। 15. इसका कंपनियों और ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा? इसका सीधा शुल्क कंपनियों पर पड़ेगा, क्योंकि वॉट्सएप बिजनेस के जरिए मैसेज भेजने वाली कंपनियों को नई पेड कैटेगरी के लिए भुगतान करना होगा। कंपनियों के लिए खास तौर पर कस्टमर सर्विस बातचीत की लागत बढ़ सकती है।
Source link
वॉट्सएप पर हर मैसेज भेजने पर कल से लगेगा चार्ज:फिलहाल बिजनेस कंपनियों पर लागू, कस्टमर को कोई शुल्क नहीं देना होगा