Headlines

Prasidh Krishna Ruled Out of West Indies ODI


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ केटी कर्सी का विकेट सेलिब्रेट करते प्रसिद्ध कृष्णा और साथी खिलाड़ी। - Dainik Bhaskar

30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ केटी कर्सी का विकेट सेलिब्रेट करते प्रसिद्ध कृष्णा और साथी खिलाड़ी।

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हो सकते हैं।

उन्हें बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी। उनकी जगह अंशुल कंबोज को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। BCCI ने प्रसिद्ध की चोट पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

प्रसिद्ध कृष्णा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक विकेट लिया था।

प्रसिद्ध कृष्णा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक विकेट लिया था।

5 ओवर ही डाल सके थे प्रसिद्ध

गेंदबाजी के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की जांघ में परेशानी हुई। वे मैच में सिर्फ 5 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

भारत ने इस मुकाबले 8 विकेट से जीता। इसमें वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 405 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 39 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया। भारत ने इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

घरेलू क्रिकेट में हरियाणा से खेलते हैं अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज को तेज गेंदबाज हैं। वे घरेलू क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंशुल कंबोज ने जुलाई 2025 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था और एक विकेट लिया था। यह कंबोज का अब तक का इकलौता टेस्ट मैच है।

डेब्यू मैच में विकेट सेलिब्रेट करते अंशुल कंबोज।

डेब्यू मैच में विकेट सेलिब्रेट करते अंशुल कंबोज।

———————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत ने पहली बार 400 रन का टारगेट चेज किया:गिल की फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, रोहित का 35वां शतक; वेस्टइंडीज से सीरीज जीती

टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज कर लिया है। गुवाहाटी में बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *