![]()
फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी तीन साल बाद फिर नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति ₹10.85 लाख करोड़ (11,270 करोड़ डॉलर) आंकी गई है। पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति ₹1.99 लाख करोड़ (2,070 करोड़ डॉलर) बढ़ी है। डॉलर के लिहाज से वे इस साल लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति बढ़ाने वाले कारोबारी भी रहे। हालांकि उनकी संपत्ति अब भी उनके 2022 के ₹14.43 लाख करोड़ रुपए (15,000 करोड़ डॉलर) के शिखर से नीचे है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर खिसक गए। उनकी संपत्ति ₹1.80 लाख करोड़ रुपए घटकर ₹8.3 लाख करोड़ रुपए रह गई। फोर्ब्स के मुताबिक विभिन्न कारोबारों में मार्जिन पर दबाव का असर रिलायंस के शेयरों पर पड़ा है। चार नए नाम, अनिल अग्रवाल की वापसी इस साल सूची में 4 नए नाम शामिल हुए। ये इंडो-एमआईएम के कृष्णा चिवुकुला, अपार इंडस्ट्रीज के कुशल और चैतन्य देसाई, आदित्य इन्फोटेक के आदित्य खेमका और बालाजी वेफर्स के विरानी बंधु हैं। कुशल और चैतन्य की संपत्ति ₹40,898 करोड़ रुपए, आदित्य खेमका की पारिवारिक संपत्ति ₹34,643 करोड़ है। इस साल रुपया 8.5% और शेयर बाजार 9.5% गिरा। फिर भी 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति करीब ₹96.23 लाख करोड़ पर बनी रही। इसमें अडाणी की हिस्सेदारी करीब 11.3% और अंबानी की करीब 8.6% है।
Source link
अडाणी 3 साल बाद फिर देश के सबसे अमीर:संपत्ति ₹10.85 लाख करोड़ हुई, अंबानी को पीछे छोड़ा; लक्ष्मी मित्तल 12 से नंबर-4 पर