Headlines

Kolkata Football Match | Brazil Uruguay Ticket Price Slashed by 90 Percent


  • Hindi News
  • Sports
  • Kolkata Football Match | Brazil Uruguay Ticket Price Slashed By 90 Percent

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ब्राजील के खिलाफ मैच में खाली सीटें देखने के बाद आयोजकों ने उरुग्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए टिकट के दाम घटा दिए हैं। 6 अक्टूबर को होने वाले भारत-उरुग्वे फ्रेंडली मैच के लिए कुछ टिकटों की कीमत में 90% तक कटौती की गई है। C2 लेफ्ट और C2 राइट ब्लॉक का टिकट ₹1,999 से घटाकर सिर्फ ₹99 कर दिया गया है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने रविवार को सोशल मीडिया पर टिकट के नए रेट जारी किए। आयोजकों का लक्ष्य उरुग्वे के खिलाफ मैच में स्टेडियम की खाली सीटें भरना और ज्यादा दर्शकों को मैदान तक लाना है।

85 हजार क्षमता, ब्राजील मैच में 51 हजार से ज्यादा दर्शक

3 अक्टूबर को भारत और ब्राजील के बीच मुकाबला साल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया था। करीब 85 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में 51 हजार से कुछ ज्यादा दर्शक पहुंचे थे। ब्राजील की टीम में विनिसियस जूनियर, गेब्रियल मैगलहेस और मार्क्विनहोस जैसे स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद कई ब्लॉक खाली नजर आए थे।

ब्राजील ने भारतीय टीम को इस मुकाबले में 4-0 से हराया था।

दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे पहले ही कोलकाता पहुंची

भारत के खिलाफ 6 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए उरुग्वे की टीम 30 सितंबर को ही कोलकाता पहुंच गई थी। टीम को मैच से पहले शहर के मौसम और परिस्थितियों के अनुकूल होने का समय मिल गया है। उरुग्वे 1930 और 1950 में वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुका है।

वाल्वर्डे और नुनेज जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल

उरुग्वे की टीम में रियल मैड्रिड के मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वर्डे, रोड्रिगो बेंटानकुर, लुकास टोरेरा, जियोर्जियन डी अरास्केटा और फेकुंडो पेलिस्ट्री जैसे खिलाड़ी हैं।

डिफेंस में रोनाल्ड अराउजो, जोस मारिया गिमेनेज और मथियास ओलिवेरा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं फॉरवर्ड लाइन में लिवरपूल के डार्विन नुनेज के अलावा मिगुएल मेरेंटिएल, रोड्रिगो अगुएरे और मार्टिन सत्रियानो जैसे खिलाड़ी हैं।

ब्राजील से 0-4 हार के बाद उरुग्वे की चुनौती

भारत को ब्राजील के खिलाफ मुकाबले में 0-4 से हार मिली थी। हालांकि, टीम ने शुरुआती करीब 30 मिनट तक ब्राजील को गोल करने का मौका नहीं दिया था। अब भारतीय टीम के सामने उरुग्वे की चुनौती है।

उरुग्वे के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं आयोजकों की कोशिश भी स्टेडियम में ज्यादा से ज्यादा दर्शक जुटाने की होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *