Amazon Flipkart Festive Sale 2026


नई दिल्ली27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेजन की फेस्टिव सेल आज, गुरुवार से शुरू हो गई है। वहीं फ्लिपकार्ट की सेल का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को मिल रहा है। इसके बाद फ्लिपकार्ट की यह सेल कल, 9 अक्टूबर से सभी यूजर्स के लिए लाइव हो जाएगी।

अमेजन-फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल में 80% तक का ऑफर और डिस्काउंट मिल सकता है। नवरात्रि से शुरू होकर धनतेरस और दिवाली तक चलने वाले इस फेस्टिव सीजन में ही देश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदारी होती है।

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नया फोन, टीवी, लैपटॉप या घर का सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हड़बड़ी में खरीदारी करने से पहले यह शॉपिंग गाइड जरूर पढ़ लें, ताकि आपका पैसा बचे और आप फर्जी ऑफर्स से भी बच सकें।

1. कहां से क्या खरीदें? (ऑनलाइन vs ऑफलाइन)

सब कुछ ऑनलाइन खरीदना समझदारी नहीं है और न ही हर चीज के लिए बाजार जाना जरूरी है। अपनी लिस्ट को दो हिस्सों में बांटें…

ऑनलाइन खरीदें (अमेजन-फ्लिपकार्ट से)

  • क्या खरीदें: मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक्स।
  • क्यों खरीदें: इन सामानों पर ऑनलाइन कंपनियों के पास सबसे ज्यादा बजट होता है। यहां आपको 10% तक का बैंक डिस्काउंट और पुराना सामान देने पर बड़ा एक्सचेंज बोनस मिलता है।

ऑफलाइन खरीदें (लोकल मार्केट या दुकान से)

  • क्या खरीदें: कपड़े, दीये, दिवाली का सजावटी सामान, बर्तन और भारी फर्निचर।
  • क्यों खरीदें: कपड़ों का फैब्रिक और फर्निचर की मजबूती आप खुद छूकर देख सकते हैं। दूसरा बड़ा फायदा यह है कि आप दुकानदार से मोलभाव कर सकते हैं और सामान तुरंत घर ला सकते हैं।

2. ज्यादा डिस्काउंट पाने के तरीके

सेल में केवल 50% या 70% का बोर्ड देखकर खुश न हों, इन दो बातों से ज्यादा बचत करें…

कार्ड + एक्सचेंज का डबल ऑफर जोड़ें

मान लीजिए आप 20 हजार का फोन ले रहे हैं। पुराने फोन पर आपको 4 हजार का एक्सचेंज बोनस मिल गया। अब बाकी बचे 16 हजार रुपए पर SBI, ICICI या Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करें, तो 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और मिल जाएगा। यानी एक ही सामान पर दो-दो फायदे।

No-Cost EMI का गणित समझें

नो-कॉस्ट EMI में बैंक आपसे ब्याज तो माफ कर देता है। लेकिन ध्यान रहे, बैंक आपसे प्रोसेसिंग फीस और उस फीस पर 18% GST जरूर वसूलता है। इसलिए पेमेंट करने से पहले यह जरूर जोड़ लें कि कुल कितना एक्स्ट्रा पैसा जा रहा है।

3. फेक डिस्काउंट और हिडन चार्जेस से बचें

सेल के दौरान कंपनियां कई तरह की चालें चलती हैं, इनसे ऐसे बचें…

दाम बढ़ाकर ‘डिस्काउंट’ दिखाने का खेल

कई बार कंपनियां सेल से 4-5 दिन पहले सामान की कीमत बढ़ा देती हैं और सेल वाले दिन उस पर भारी डिस्काउंट का टैग लगा देती हैं।

कैसे बचें: गूगल पर प्राइस हिस्ट्री या कीपा जैसे फ्री टूल से चेक करें कि यह सामान पिछले 2-3 महीनों में कितने में बिक रहा था।

नो रिटर्न और हिडन चार्जेस चेक करें

सेल में सस्ते के चक्कर में यह देखना न भूलें कि सामान पर नो रिटर्न तो नहीं लिखा है। अगर ऐसा है, तो सामान पसंद न आने पर पैसे वापस नहीं मिलेंगे, केवल खराबी होने पर ही रिप्लेसमेंट मिलेगा।

यह जानकारी ‘Buy Now’ बटन के ठीक नीचे लिखी होती है। पेमेंट करते वक्त बिल में पैकिंग चार्ज या डिलीवरी फीस जैसे छोटे-छोटे हिडन चार्जेस भी ध्यान से चेक कर लें।

4. धोखाधड़ी से सुरक्षा: ओपन बॉक्स डिलीवरी और अनबॉक्सिंग वीडियो

सेल में गलत या डैमेज सामान मिलने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इनसे बचने के लिए 2 बातें याद रखें…

ओपन बॉक्स डिलीवरी जरूर चुनें: टीवी, फोन और लैपटॉप जैसे महंगे प्रोडक्ट्स मंगाते समय डिलीवरी बॉय के सामने ही बॉक्स खुलवाएं। प्रोडक्ट सही सलामत और असली दिखे, तभी उसे OTP दें।

अनबॉक्सिंग वीडियो बनाएं: अगर ओपन बॉक्स डिलीवरी नहीं है, तो पैकेट खोलते समय बिना कट/पॉज किए मोबाइल से पूरा वीडियो रिकॉर्ड करें। अगर अंदर साबुन या डैमेज सामान निकला, तो यह वीडियो ही रिफंड का एकमात्र पक्का आधार बनेगा।

5. स्मार्ट शॉपिंग चेकलिस्ट: पेमेंट करने से ठीक पहले यह बातें चेक करें

  • क्या आपने बैंक कार्ड का 10% डिस्काउंट और कूपन चेकबॉक्स एप्लाई कर लिया है?
  • क्या आपने प्रोडक्ट की पुरानी प्राइस हिस्ट्री चेक की?
  • क्या आपने चेक कर लिया है कि प्रोडक्ट पर रिटर्न मिलेगा या सिर्फ रिप्लेसमेंट?
  • क्या चेकआउट पेज पर फालतू की इंश्योरेंस या पैकेजिंग फीस जुड़ी हुई है, जिसे हटाया जा सकता है?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *