Headlines

सोना आज 2 हजार रुपए महंगा, डेढ़ लाख पार हुआ:चांदी 4 हजार चढ़कर 2.21 लाख पहुंची; जानें अपने शहर के दाम




सोने-चांदी की कीमतों में आज 9 अक्टूबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,968 रुपए चढ़कर 1.50 लाख रुपए पहुंच गया है। इससे पहले 8 अक्टूबर को यह 1.48 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 4,064 रुपए चढ़कर 2.21 लाख रुपए पर हो गई है, जो गुरुवार को 2.17 लाख रुपए पर थी।
सोना इस साल ₹16,415 महंगा और चांदी ₹9,250 गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 16,415 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 9,250 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.21 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *