Nana Patekar Prayer Meet Mumbai


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘सीआईडी’ फेम अभिनेता शिवाजी साटम, मराठी अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर, अली खान और कमिश्नर तुकाराम मुंढे समेत मनोरंजन जगत के कई चेहरे शामिल हुए।

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को प्रभादेवी स्थित पी.एल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नाम ‘संगीतले नाना’ रखा गया था। प्रार्थना सभा के बाद नाना पाटेकर की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई।

8 अक्टूबर को गोवा में 75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हो गया था।

नाना पाटेकर को करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

नाना पाटेकर को करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

8 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

75 वर्षीय अभिनेता नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर की सुबह 5:20 बजे गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

डॉक्टर के मुताबिक, नाना पाटेकर की हार्ट की मुख्य नस (लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी) में खून का थक्का जमने से यह स्थिति बनी। यह नस दिल के एक बड़े हिस्से तक खून पहुंचाती है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह एथेरोस्क्लेरोटिक कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण दिल की मुख्य नस में खून का थक्का जमने से हुआ गंभीर हार्ट अटैक बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

पुणे फार्महाउस पर हुआ था अंतिम संस्कार

निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को कुछ समय गोवा में रखा गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए पुणे स्थित उनके फार्महाउस ले जाया गया था। वहां आयोजित अंतिम दर्शन में राजनीति और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई बड़े नेताओं ने पुणे फार्महाउस पहुंचकर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी थी।

पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया था

नाना पाटेकर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए 8 अक्टूबर को बांबोली स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया गया।

नाना पाटेकर के निधन की सूचना मिलने के बाद पणजी पुलिस ने पुलिस स्टेशन में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था।

गोवा से नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे लाया गया था। यहां देर रात डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ था।

अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें देखें-

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी थी।

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी थी।

फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे और पत्नी से मुलाकात की थी।

फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे और पत्नी से मुलाकात की थी।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाना पाटेकर को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाना पाटेकर को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

‘परिंदा’ से लेकर ‘वेलकम’ तक का शानदार करियर

नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन गिने-चुने अभिनेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से हिंदी और मराठी सिनेमा में खास पहचान बनाई। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘प्रहार: द फाइनल एक्ट’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी संवाद शैली और गंभीर किरदारों को दर्शकों ने हमेशा सराहा।

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:’परिंदा’ के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया

नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक के करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। नाना अपने बेबाक और गुस्सैल अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म में रेपिस्ट का रोल ऑफर किया तो नाना भड़क गए और उन्हें गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नाना को फिल्म में अहम विलेन का किरदार मिला। परिंदा की शूटिंग के दौरान भी उनका डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से विवाद हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.