Headlines

सैमसन बोले- तिलक का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट था:यहीं से भारत की जीत की उम्मीद टूटी; अर्शदीप की चोट पर अपडेट भी दिया




भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के विकेट को बुधवार को हैदराबाद में खेले गए मैच का टर्निंग पॉइंट बताया है। उन्होंने मैच के बाद कहा- ‘मैच का टर्निंग पॉइंट वह था, जब तिलक आउट हुए। हम मैच में अच्छी स्थिति में थे।’ 31 साल के सैमसन ने आगे कहा, ‘हम 10-20 रन आसानी से बना रहे थे। रेड्डी और तिलक दबाव हैंडल कर रहे थे। दोनों बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय तक हम रन चेज में बने हुए थे।’ मैच में 48 रन बनाने के लिए 19 गेंदें बाकी थीं, तभी रोमारियो शेफर्ड ने तिलक से गलत शॉट लगवाकर उनका विकेट लिया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया। 70 रन की साझेदारी टूटी, रेड्डी-तिलक ने पारी संभाली थी नीतीश कुमार रेड्डी और तिलक वर्मा जब क्रीज पर आए, तब भारत ने 130 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। टीम को 50 गेंदों में 118 रन बनाने थे। यहां से दोनों ने छठे विकेट के लिए 32 गेंद पर 70 रन की साझेदारी करके भारत की वापसी कराई। इस पर सैमसन ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पांच विकेट गंवाने के बाद भी हमारे पास नियंत्रण था। 2 युवा खिलाड़ियों ने दबाव संभाला और वेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया। उन्होंने माना कि निचले क्रम की साझेदारी को अंत में बहुत कुछ करना था। सैमसन ने कहा, ‘सच कहूं तो ऐसी चीजें होती हैं। गलतियां होना तय है। हमें आगे बढ़ते रहना और पॉजिटिव रहना होगा।’ सैमसन ने ईशान-अभिषेक का बचाव किया ईशान किशन ने 3 गेंदों पर 6 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 24 गेंदों पर 29 रन ही बना सके। दोनों के प्रदर्शन को लेकर सैमसन ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘ईशान और अभिषेक दुनिया के टॉप-2 बैटर्स हैं। एक मैच खराब होना ठीक है। अभिषेक ने पिछले मैच में शानदार 70 रन बनाए थे। ईशान लगातार काफी रन बना रहे हैं। इसलिए एक मैच खराब होना पूरी तरह ठीक है।’ सैमसन ने खुद फिफ्टी लगाई ईशान के जल्दी आउट होने के बावजूद सैमसन ने भारत को तेज शुरुआत दी। उन्होंने 23 गेंदों पर 56 रन बनाए। हालांकि, भारत की हार के बाद सैमसन निराश दिखे। उन्होंने कहा, ‘हारने वाली टीम में होने का एहसास अलग होता है। इस समय मैं काफी निराश हूं। मेरा योगदान जीत में आना चाहिए था।’ अपनी पारी के बारे में सैमसन ने कहा, ‘मुझे वहां बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया। जब आप ऐसे स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, तो ज्यादा सोचने का समय नहीं होता।’ सैमसन बोले- अर्शदीप बर्फ लगा रहे, जल्दी ठीक होंगे सीरीज बराबर होने के बाद सैमसन ने कहा कि भारतीय टीम आखिरी मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। अब यह फाइनल जैसा मुकाबला है। देखते हैं कि आगे क्या होता है।’ उन्होंने अर्शदीप की चोट पर कहा- ‘अर्शदीप अपने कंधे पर बर्फ लगा रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्हें तेज गति की गेंद लगी थी। आशा है कि वह जल्द ही उबर जाएंगे।’ ————————————————————-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *