Headlines

Vinicius Junior Ban | Real Madrid Star Misses El Clasico vs Barcelona


  • Hindi News
  • Sports
  • Vinicius Junior Ban | Real Madrid Star Misses El Clasico Vs Barcelona

मैड्रिड5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विनिसियस जूनियर 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के खिलाड़ी हैं। वे रियल मैड्रिड से क्लब फुटबॉल खेलते हैं। - Dainik Bhaskar

विनिसियस जूनियर 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के खिलाड़ी हैं। वे रियल मैड्रिड से क्लब फुटबॉल खेलते हैं।

रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर पर चार लीग मैचों का बैन लगा है। वे बार्सिलोना के खिलाफ होने जा रहे क्लासिको नहीं खेलेंगे।

स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन की अनुशासन समिति ने बुधवार को विनिसियस पर 4 मैचों का प्रतिबंध लगाया है। ब्राजील के इस फुटबॉलर ने 11 अक्टूबर को मैच में विलारियल के नाथन सालिबा के बाल खींचे थे। हालांकि, विलारियल 1-0 से जीत गया।

विलारियल के खिलाफ मैच में रेफरी से बहस करते विनिसियस जूनियर।

विलारियल के खिलाफ मैच में रेफरी से बहस करते विनिसियस जूनियर।

रेफरी ने गोल रद्द किया, रेड कार्ड भी दिखाया

विनिसियस को बाल खींचने के लिए दो मैच और रेफरी से आक्रामक तरीके से विरोध करने के लिए दो मैचों का बैन मिला है। विलारियल के पिछले हफ्ते शनिवार को नाथन सालिबा के साथ दौड़ते समय बाल खींचे थे।

इस घटना के तुरंत बाद विनिसियस ने गोल किया था। हालांकि, रेफरी ने गोल को रद्द कर दिया और उन्हें सीधे लाल कार्ड दिखाया।

विनिसियस रविवार को सेविया के खिलाफ घरेलू मैच और अगले हफ्ते बार्सिलोना के दौरे पर नहीं खेलेंगे। वह रेसिंग सांतांदेर और वेलेंसिया के खिलाफ अवे मैच भी मिस करेंगे।

कोच मोरिन्हो ने फैसले के समय पर नाराजगी जताई

स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन की अनुशासन समिति ने बुधवार को रोमा में रियल मैड्रिड के चैंपियंस लीग मैच से कुछ समय पहले बैन का ऐलान किया। रियल मैड्रिड के कोच जोस मोरिन्हो ने फैसले के समय पर नाराजगी जताई।

मोरिन्हो ने कहा, ‘क्या आपको लगता है कि यह सामान्य है कि स्पेन की टीम का खिलाड़ी ऐसे महत्वपूर्ण मैच की तैयारी कर रहा हो, जो स्पेनिश फुटबॉल के लिए भी अहम है, और उसे मैच शुरू होने से सिर्फ दो घंटे पहले चार मैचों के बैन का पता चले?’

उन्होंने कहा, ‘क्या वे इस फैसले का ऐलान अभी या कल सुबह नहीं कर सकते थे? हम स्टेडियम पहुंचने वाले थे और बस में थे, तभी हमें इसके बारे में पता चला। उन्होंने बिना किसी शर्म के इस तरह के काम शुरू कर दिए हैं।’

रेफरी से बहस पर भी कार्रवाई

रेड कार्ड मिलने के बाद विनिसियस रेफरी इसिद्रो डियाज दे मेरा पर चिल्लाए थे। मैदान से बाहर जाते समय उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की।

रेफरी डियाज दे मेरा ने अपनी मैच रिपोर्ट में लिखा कि लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद विनिसियस ने उनके फैसले का विरोध किया। उन्होंने ऊंची आवाज में उनकी ओर आक्रामक तरीके से बात की और साथी खिलाड़ी उन्हें पीछे खींच रहे थे।

रियल मैड्रिड से इस बैन के खिलाफ अपील करने की उम्मीद थी। स्पेनिश मीडिया के अनुसार, शुरुआती अपील पहले ही खारिज की जा चुकी थी।

———————————————

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *