![]()
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में एक बदलाव किया है। मैथ्यू ब्रीट्जके को ट्रिस्टन स्टब्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबरहा में शुरू होगा। रयान रिकेल्टन इस मैच में विकेटकीपिंग करेंगे। पहले टेस्ट में मेजबान टीम 214 रन से हार गई थी। तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त बना रखी है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने X पोस्ट के जरिए बदलाव की जानकारी दी… टोनी डी जॉर्जी को मौका नहीं मिला क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, ‘मैथ्यू ब्रीट्जके ने ट्रिस्टन स्टब्स की जगह ली है। रयान रिकेल्टन दूसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग करेंगे।’ बाएं हाथ के बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी को नहीं चुना गया। वे बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। साउथ अफ्रीका की टीम टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरान मुथुसामी, एनरिच नॉर्ट्जे, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और काइल वेरेयन्ने।
Source link
साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट से पहले टीम बदली:स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका, रिकेल्टन विकेटकीपिंग करेंगे