Headlines

Chaminda Vaas Appointed Delhi Capitals Fast Bowling Coach


37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के फास्ट बॉलिंग कोच बनें हैं। वे अगले IPL सीजन में मुनाफ पटेल की जगह लेंगे।

फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा, ‘वर्ल्ड कप विजेता और श्रीलंका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी। कोच, टाइगर टेरिटरी में आपका स्वागत है।’

4 दिन पहले युवराज बैटिंग कोच बने थे, गांगुली हेड कोच बने

वास से पहले युवराज सिंह और सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम दिल्ली की टीम से जुड़ चुके हैं। युवराज 14 अक्टूबर को बैटिंग और असिस्टेंट कोच बने थे। जबकि 6 अक्टूबर को टीम के हेड कोच बनाए गए थे।

वास पहली बार भारतीय लीग की टीम को कोचिंग देंगे। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन और महेला जयवर्धने जैसे पूर्व क्रिकेटर्स IPL टीमों से जुड़ चुके हैं।

दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ के साथ युवराज सिंह।

दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ के साथ युवराज सिंह।

वनडे में 400 विकेट ले चुके हैं वास

वास श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। वे 1996 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 111 टेस्ट में 355 विकेट और 400 वनडे विकेट लिए हैं।

————————————————-

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *