Headlines

Wichita Soccer Match Car Accident


  • Hindi News
  • Sports
  • Wichita Soccer Match Car Accident | Kansas Ground Incident Update

कंसास (अमेरिका)34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हादसे के बाद बचाव कार्य में जुड़े सुरक्षा कर्मी।  - Dainik Bhaskar

हादसे के बाद बचाव कार्य में जुड़े सुरक्षा कर्मी।

अमेरिका के कंसास में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान एक कार मैदान में घुस गई। हादसे में 6 साल के एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

यह घटना विचिटा स्थित स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। कार करीब 3:25 बजे मैदान में घुसी, उस समय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का मैच चल रहा था।

विचिटा पुलिस ने ड्राइवर को तुरंत हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, अब आम लोगों को अब कोई खतरा नहीं है। कार के अंदर 2 नाबालिग सवार थे। हादसे के बाद कार घटनास्थल पर ही रही।

मैदान के अंदर घुसी काले रंग की कार। साथ में पुलिस वैन भी दिख रही है।

मैदान के अंदर घुसी काले रंग की कार। साथ में पुलिस वैन भी दिख रही है।

कार के मैदान पर घुसने की जानकारी नहीं

विचिटा पुलिस विभाग के आरोन मोसेस ने बताया कि ड्राइवर हिरासत में है। उन्होंने कहा, ‘उस ड्राइवर से आम लोगों को अब कोई और खतरा नहीं है।’

घटना में मारे गए दोनों लोगों में एक नाबालिग और एक वयस्क शामिल हैं। जांच पूरी होने तक अधिकारियों ने मृतकों पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

जांचकर्ताओं को अभी यह पता नहीं चला है कि कार की रफ्तार कितनी थी। यह भी साफ नहीं है कि कार सुरक्षा घेरे के गेट से किस तरह मैदान में घुसी।

पुलिस ने पास के मैदान को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

पुलिस ने पास के मैदान को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

हादसे के बाद सभी इवेंट रोके गए

हादसे के बाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले सभी कार्यक्रम तुरंत रोक दिए गए। कंसास स्टेट हाई स्कूल एक्टिविटीज एसोसिएशन (KSHSAA) ने X पर लिखा, ‘KSHSAA शनिवार को स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फ्लैग फुटबॉल प्रतियोगिता से जुड़े मैदान पर हुई घटना से प्रभावित परिवारों और टीमों के प्रति संवेदना जताता है।’

एसोसिएशन ने लिखा- ‘आपात स्थिति को देखते हुए हमने फ्लैग फुटबॉल के तीसरे स्थान और चैंपियनशिप मैच बाद की तारीख तक रोकना सही समझा। इसकी जानकारी सोमवार को दी जाएगी।’

KSHSAA ने 2 पोस्ट किए और संवेदना जताई।

KSHSAA ने 2 पोस्ट किए और संवेदना जताई।

————————————————–

फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

ब्राजील के फुटबॉलर विनीसियस जूनियर पर 4 मैच का बैन, विरोधी खिलाड़ी के बाल खींचे थे, बार्सिलोना के खिलाफ एल-क्लासिको नहीं खेलेंगे

रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर पर चार लीग मैचों का बैन लगा है। वे बार्सिलोना के खिलाफ एल-क्लासिको नहीं खेलेंगे। यह मैच 26 अक्टूबर को स्पेनिश लीग ला-लीगा में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.