![]()
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का IPO आज, 19 अक्टूबर को एंकर इन्वेस्टर्स यानी बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए ओपन है। इसके एंकर बुक को अब तक 30 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन भी मिल चुका है। IPO में कुल 8,110 करोड़ रुपए के शेयरों को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। जिसके मुकाबले एंकर इन्वेस्टर्स ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की बोलियां लगाई हैं। यह किसी भी भारतीय IPO के लिए अब तक की सबसे बड़ी इंस्टीट्यूशनल बोली है। इस एंकर बुक में दुनिया के सबसे बड़े एसेट मैनेजर्स, सोवरेन वेल्थ फंड्स, भारत के प्रमुख म्यूचुअल फंड्स, बीमा कंपनियां और पेंशन फंड्स शामिल हुए हैं। देश के टॉप 10 म्यूचुअल फंड हाउसेज ने निवेश किया एंकर बुक में भारतीय इंस्टीट्यूशनल निवेशकों में देश के टॉप 10 म्यूचुअल फंड हाउसेज शामिल हैं, जिनमें SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड प्रमुख हैं। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों और पेंशन फंड्स ने एंकर बुक में हिस्सा लिया है। इसमें लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), HDFC लाइफ, SBI लाइफ, SBI पेंशन, HDFC पेंशन और ICICI प्रूडेंशियल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा टेक्नोलॉजी-फोर्स्ड ग्लोबल फंड्स और बड़े फैमिली ऑफिसों ने भी इसमें निवेश करने के लिए इंटरेस्ट दिखाया है। फॉरेन लॉन्ग-ओनली फंड्स की सबसे ज्यादा डिमांड जियो के इस एंकर बुक में ज्यादातर डिमांड फॉरेन लॉन्ग-ओनली फंड्स, सोवरेन वेल्थ फंड्स और पेंशन फंड्स की तरफ से आई है। इससे यह पता चलता है कि एंकर बुक में लंबे समय तक निवेश बनाए रखने वाला इंस्टीट्यूशनल कैपिटल आया है। भारत में निवेश करने वाला लगभग हर बड़ा फंड इस इश्यू में हिस्सा ले रहा है और कोई भी प्रमुख फंड इससे दूर नहीं रहा है। क्या होता है एंकर बुक? एंकर बुक किसी भी बड़े IPO के पब्लिक होने से पहले इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स जैसे- बड़े म्यूचुअल फंड, विदेशी निवेशक और इंश्योरेंस कंपनियां के लिए रिजर्व हिस्सा होता है। एंकर इन्वेस्टर्स को शेयर अलॉट करने से बाजार में आईपीओ को लेकर भरोसा और पॉजिटिव माहौल बनता है।
Source link
जियो का ₹8,110 करोड़ का एंकर बुक 30-गुना सब्सक्राइब हुआ:₹2.5 लाख करोड़ की बोलियां लगीं; ब्लैकरॉक और SBI म्यूचुअल फंड जैसे बड़े निवेशक शामिल