- Hindi News
- Sports
- Ayush Verma Wins Gold Medal In Shotput At Nagoya Para Asian Games
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पैरा एशियाड के गोल्ड मेडल के साथ आयुष।
भारत ने नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। आयुष वर्मा ने बुधवार को पुरुष शॉटपुट F53 इवेंट में सोना जीता।
वे 8.16 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। यह इन खेलों में आयुष का दूसरा मेडल है। वे एक ब्रॉन्ज भी जीत चुके हैं।
इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में छठे नंबर पर आ गया। उसके 10 गोल्ड, 12 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज हो गए हैं।

आयुष 5वें प्रयास में बेस्ट थ्रो किया
फाइनल इवेंट में आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में अपना बेस्ट थ्रो किया। ईरान के अलीरेजा हेमामी ने 8.09 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर जीता। कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलीयेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
क्या है F53 कैटेगरी?
F53 कैटेगरी उन फील्ड एथलीट्स के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की गतिविधियां काफी प्रभावित होती हैं। इस कैटेगरी में हाथों की पकड़ पर असर कम होता है।
इस कैटेगरी के खिलाड़ी बैठकर मुकाबला करते हैं। वे अपनी छाती, ऊपरी पीठ और कंधों से जड़त्व पैदा करते हैं।
आर्चरी में सिल्वर, शूटिंग में ब्रॉन्ज आया
- शीतल देवी और पायल नाग ने पैरा कंपाउंड महिला युगल में सिल्वर जीता।
- अनुभव चौधरी ने पुरुषों की 100 मीटर T35 स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता।
भारतीय जोड़ी गोल्ड मेडल मैच में चाइनीज जोड़ी के खिलाफ 141–150 से हार गई।
————————————————–
पैरा एशियन के दूसरे दिन के खेलों की यह खबर भी पढ़िए…
भारत ने दूसरे दिन 24 मेडल जीते, डिस्कस थ्रो में तीनों मेडल अपने नाम किए; निषाद कुमार ने हाई जंप में गोल्ड जीता

भारत ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन 24 मेडल जीते। इनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल 35 हो गए। भारत के खाते में अब 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर
